अफजाल अंसारी को चार साल की सजा के बाद अब सांसदी जाना तय, पहले इन माननीयों की जा चुकी है सांसदी और विधायकी
सांसद अफजाल अंसारी को जेल की सजा के बाद अब छिन जाएगी सांसदी, पहले इन माननीयों की जा चुकी है सांसदी और विधायकी

उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर मुख्तारी अंसारी को 15 साल पुराने केस में गैंगस्टर एक्ट के तहत 10 साज की जेल की सजा सुनाई गई है। वहीं उसके बहुजन समाजवादी पार्टी से सांसद भाई अफजाल अंसारी को भी चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है।
अफजाल अंसारी को चूंकि चार साल की जेल की सजा सुनाई गई है ऐसे में 1951 में लागू किए जनप्रतिनिधि कानून के तहत अफजाल अंसारी की सांसदी जानी तय है। आइए जातने हैं कि अफजाल से पहले अब तक किन सांसदों और विधायकों की जेल की सजा के बाद सांसदी और विधायकी जा चुकी है ?
जनप्रतिनिधि कानून क्या है?
1951 में जनप्रतिनिधि कानून किया गया। इस अधिनियम की धार 8 के अनुसार अगर किसी सांसद या विधायक को आपराधिक मामले में दोषी जिस दिन ठहराया जाएगा, तब से लेकर अगले 6 साल तक वो चुनाव नहीं लड़ सकता है। अगर डेढ़ साल से अधिक की सजा सुनाई जाती है तो दोषी साबित होने के बाद नोटिफिकेशन और सांसदी या विधायक की सदस्यता चली जाती हैै। ये तभी लागू होता है जब कोर्ट केस में विधायक या सांसद दोषी साबित हो जाता है।
राहुल गांधी
आपको सब को याद होगा अभी हाल ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गुजरात की सूरत हाईकोर्ट ने पीएम मोदी के सरनेम वाली टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले कोर्ट से दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके तुरंत बाद वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी की सांसदी आयोग्य हो गई। वर्तमान समय में वो सांसद नहीं हैं।
विक्रम सैनी
विक्रम सैनी को 2022 में मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से BJP विधायक विक्रम सैनी को दंगे के एक केस में मुजफ्फरनगर की एक कोर्ट ने दो साल की जेल की सजा सुनाई थी जिसके बाद बाद उनकी विधायकी कानून के तहत छिन गई थी।
आजम खान
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान जो यूपी की रामपुर सीट से लगातार 10 बार विधायक और सांसद भी रहे उन्हें जेल की सजा होने पर उनकी सांसदी छिन गई थी।
आजम खान का बेटा अब्दुल्ला
आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को मुदाराबाद की कोर्ट ने 15 साल पुराने के स में दो साल की जेल की सजा सुनाई थी जिसके बाद विधानसभा से उसकी सदस्यता खत्म कर हो गई।
कुलदीप सिंह सेंगर
कुलदीप सिंह सेंगर जिस भाजपा विधायक को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट से उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी उसकी भी विधायकी इसी कानून के तहत छिन चुकी है।
लालू प्रसाद यादव
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को 2013 में चारा घोटाले में जेल की सजा हुई थी तब उनकी सांसदी छिन गई थी और उन पर चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई थी।
इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी
भाजपा से इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी को 2021 में 29 साल पुराने केस में 5 साल जेल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद उनकी अयोध्या की गोसाइगंज सीट से विधायकी छिन गई।
जयललिता समेत इन माननीयों की भी गई थी सांसदी और विधायकी
इनके अलावा स्वर्गीय जयललिता झारखंड में आजसू विधायक कमल किशोर, उत्तर प्रदेश राज्यसाभा सांसद रशीर मसूद , महाराष्ट्र के भाजपा विधायक सुरेश हलवंकर ओर बिहार के जगदीश शर्मा का नाम शामिल है जिन्हें जेल की सजा सुनाए जाने के बाद सांसद के तौर पर अपनी सदस्यस्यता खोना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications