यूपी में INDIA गठबंधन को एक और झटका, इस पार्टी ने 8 लोकसभा सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन को लगातार झटका लग रहा है। शुक्रवार को अपना दल कमरेवादी पार्टी ने जहां विरोधी रूप अख्तियार किया वहीं अब राष्ट्रीय जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजय चौहान के सुर भी बदले नजर आ रहे हैं।
संजय चौहान ने अपनी पार्टी से 8 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के बीच ही संघर्ष देखने को मिल रहा है। संजय चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव ने उन्हें घोसी से प्रचार करने के लिए कहा था और उन्हें टिकट न देकर किसी दूसरे को मैदान में उतार दिया गया।

डॉ संजय चौहान ने कहा कि घोसी लोकसभा सीट से दूसरे को चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद उनके साथ धोखा हुआ है। ऐसे में उन्होंने लखनऊ स्थित पार्टी के कार्यालय पर शुक्रवार को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने तय किया की पार्टी द्वारा आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे।
मीडिया से बात करते हुए डॉ संजय चौहान ने कहा कि अखिलेश यादव पीडीए की बात करते हैं। लेकिन चौहान बिरादरी को वे सम्मान नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव पिछड़ों का सम्मान करना नहीं जानते हैं।
अब डॉक्टर संजय चौहान द्वारा उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए जाने के बाद तीन लोकसभा सीटों पर लड़ाई दिलचस्प हो गई है। पल्लवी पटेल के बाद डॉक्टर संजय चौहान दूसरे नेता हैं जिन्होंने अपनी पार्टी को इंडिया गठबंधन से अलग करते हुए पार्टी से उम्मीदवार उतारे हैं।
इन आठ लोकसभा सीटों पर उतारे हैं प्रत्याशी
पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय जनवादी पार्टी द्वारा मछली शहर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, लालगंज, वाराणसी और भदोही में प्रत्याशी उतारे गए हैं इसके अलावा घोसी लोकसभा सीट से पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय चौहान खुद चुनाव लड़ेंगे।












Click it and Unblock the Notifications