UP-SI का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और दें ऑनलाइन मॉक टेस्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा बनने की भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस डिपार्टमेंट में दारोगा बनने का ख्वाब संजोये अभ्यार्थियों के लिये बड़ी खबर है। पुलिस भर्ती बोर्ड की बेवसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड होने लगा है। साथ ही भर्ती बोर्ड ने अपनी ओर से परीक्षा की तैयारी के लिये मॉक टेस्ट भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है। आप न सिर्फ अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें बल्कि मॉक टेस्ट से अपनी तैयारी का भी आंकलन करें। हम आपको नीचे वह सारे लिंक दे रहे हैं। जहां से आप यूपी एसआई से संबंधित पूरी प्रक्रिया देख सकेंगे।

UP-SI का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और दें ऑनलाइन मॉक टेस्ट

भर्ती बोर्ड के अनुसार 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच ऑनलाइन परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा का पूरा पैटर्न भी भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण लिंक
http://uppbpb.gov.in
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की बेवसाइट। यहां आप भर्ती प्रक्रिया व पुलिस से संबंधित तमाम जानकारी हासिल कर सकेंगे।

http://upprpbonline.org/
इस लिंक से आप पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर सीधे पहुंचेंगे और आगे के निर्देश अनुसार जानकारी हासिल कर सकते हैं।

http://practicetest.upprpbonline.org:8520/ExaminationPortalWeb/SyllabusSelection.htm
इस लिंक से आप यूपी एसआई का मॉक टेस्ट दे सकेंगे। यहां आप परीक्षा पैटर्न, कंप्यूटर स्क्रीन पर सवाल, उनके उत्तर देने का तरीका व अपनी तैयारी की समीक्षा कर सकेंगे।

http://ac.upprpbonline.org:8180/OnlineAdmitCard/OnlineAdmitCardDownloadAction_onlineAdmitCardPage.action
इस लिंक को क्लिक कर आप सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। क्लिक करने पर एक पेज खुलेगा। वहां अपना रोल नंबर (फार्म भरते समय मिला हुआ) और डेट ऑफ बर्थ भरना है। साथ ही वेरीफिकेशन कोड को दाखिल करे और सब्मिट कर दे। आपका एडमिट कार्ड सामने होगा ।

अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी
यूपी एसआई की ऑनलाइन लिखित परीक्षा में कुल 160 प्रश्न होंगे। जिसके लिये अधिकतम 400 नंबर मिलेंगे। प्रश्न पत्र 2 घंटे का होगा। प्रश्न पत्र को चार भागों में बांटा गया है और सभी में 50 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।

जिनमे -
●हिन्दी के 40 प्रश्न
●मूल विधि व संविधान के 24 प्रश्न
●सामान्य ज्ञान के 16 प्रश्न
●संख्तात्मक एवं मानसिक योग्यता के 40 प्रश्न
मानसिक अभिरुचि/ बुद्धिलब्धि/ तार्किक 40 प्रश्न

भर्ती के बारे में
कुल 3307 पदों पर सीधी भर्ती होगी । इस भर्ती में दारोगा (सब इंस्पेक्टर) के 2400 पद हैं। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिये दारोगा के 600 से पद अलग से सृजित हैं।
जिनमे -
उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष) - 2400 पद
उप-निरीक्षक (महिला) - 600 पद
पीएसी प्लाटून कमांडर - 210 पद
अग्निशमन सेकेंड क्लास आफिसर - 97 पद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+