UP के आयुर्वेद कॉलेजों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कराएगी Yogi सरकार
Uttar Pradesh Government ने NEET-2021 के माध्यम से राज्य भर के आयुर्वेद और यूनानी कॉलेजों में " प्रवेश में हुई धोखाधड़ी" की एक उच्च स्तरीय जांच की स्थापना की और मानदंडों का उल्लंघन करने वाले कम से कम छह छात्रों को निलंबित कर दिया। आरोप है कि जिन अभ्यर्थियों के कट ऑफ से अधिक अंक नहीं थे, उन्हें भी प्रवेश मिल गया। सरकार के आयुष मंत्री का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रवेश नियमों का उल्लंघन कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने कहा, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक उच्च-स्तरीय जांच की जाएगी, जबकि एक बाहरी एवं स्वतंत्र एजेंसी द्वारा पूरे यूपी में आयुर्वेद और यूनानी कॉलेजों में 2021 में प्रवेश की जांच की जाएगी। हम काउंसलिंग के दौरान किसी भी विसंगति की जड़ तक जाएंगे। दोषियों को दंडित किया जाएगा।"
शिकायतों के बाद शुरू हुई मामले की जांच
लखनऊ के राजकीय आयुर्वेद कॉलेज से अब तक छह छात्रों को निलंबित किया जा चुका है और नीट-2021 के जरिए दाखिले में नियमों के उल्लंघन की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि पूरे यूपी में 500 से अधिक छात्र जांच के दायरे में आएंगे।
निलंबन आदेश जारी करने वाले आयुर्वेद कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ पीसी सक्सेना ने कहा कि हमें आयुर्वेद निदेशालय से छात्रों की एक सूची मिली, जिसमें कहा गया था कि ये प्रवेश सही प्रक्रिया के अनुरूप नहीं थे। निर्देशों का पालन करते हुए, हमने अगले आदेश तक छह छात्रों में दो महिला और चार पुरुष को निलंबित कर दिया है।
आटसोर्स एजेंसी द्वारा कराई गई थी परीक्षा
अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल नीट-2021 काउंसलिंग आयुर्वेद कॉलेजों के लिए एक आउटसोर्स एजेंसी द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों, कट-ऑफ और अन्य विवरणों का डेटा प्रदान किया गया था। एजेंसी की ओर से दाखिले के लिए फाइनल शीट तैयार की गई थी। इसी के आधार पर निदेशालय ने विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्रों को आवंटन पत्र जारी किए। आयुर्वेद कॉलेजों द्वारा लगभग 500 उम्मीदवारों को शामिल किया गया था, जिसमें 12 सरकारी और 58 निजी कॉलेज शामिल थे।
आवंटन पत्रों के आधार पर उम्मीदवारों को मिला प्रवेश
सक्सेना ने कहा कि हमने आवंटन पत्रों के आधार पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया। बाद में, हमने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट सहित उनके दस्तावेजों का भी सत्यापन कराया। चूंकि आवंटन पत्र आयुर्वेद निदेशालय द्वारा जारी किए गए थे, इसलिए उन्हें क्रॉस-सत्यापित करने का कोई मतलब नहीं था।"
आयुष विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "एक आंतरिक समिति अब काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट जमा करेगी, जिसके बाद जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications