कैराना वापस लौटे परिवारों की लिस्ट तैयार करेगा प्रशासन, शामली की डीएम ने दिए सर्वे के आदेश

शामली, 15 नवंबर। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर शामली जिले का कैराना गांव फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, पिछले विधानसभा चुनाव से पहले भी कैराना चर्चाओं में था। उस वक्त कैराना से हिंदू परिवारों का पलायन का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा साबित हुआ था और हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना जाकर फिर से उस मुद्दे को जीवंत कर दिया है। हाल ही में योगी आदित्यनाथ ने कैराना में उन परिवारों से मुलाकात की थी, जो यहां से पलायन कर गए थे और अब फिर से वापस आ गए हैं। सीएम योगी ने ऐसे परिवारों को सुरक्षा की गारंटी और मुआवजा देने का ऐलान किया था।

Kairana

शामली की डीएम कराएंगी एक सर्वे

सीएम योगी के इस ऐलान के करीब एक हफ्ते बाद अब शामली की डीएम ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। शामली की डीएम जसजीत कौर ने बताया है कि वो एक सर्वे शुरू कर रही हैं, जिसके जरिए उन लोगों की एक लिस्ट तैयार की जाएगी लॉ एंड ऑर्डर की समस्या के कारण कैराना छोड़कर चले गए थे और अब फिर से यहां वापस आ गए हैं।

सर्वे के बाद एक लिस्ट होगी तैयार, जिसमें शामिल होंगे ये लोग

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक, जसजीत कौर का कहना है कि इस सर्वे के जरिए हम उन लोगों की लिस्ट तैयार करेंगे, साल 2013-14 में लॉ एंड ऑर्डर के कारण कैराना से चले गए थे, लेकिन फिर से वापस आ गए हैं। उन्होंने आगे बताया है कि इस लिस्ट में उन लोगों को भी शामिल किया जाएगा, जो लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के कारण हुए आर्थिक नुकसान से भी कैराना छोड़कर चले गए थे। ये सर्वे राजस्व विभाग के द्वारा किया जाएगा और फिर जो लोग लिस्ट में होंगे, उन्हें सरकार सुरक्षा और मुआवजा देगी। शामली की डीएम ने कहा है कि जिला प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी या भ्रम से बचने के लिए लोकल पुलिस यूनिट के द्वारा इसे वेरिफाई भी करेगा।

भाजपा के हुकुम सिंह ने किया था ये दावा

आपको बता दें कि साल 2016 में भाजपा के दिवंगत सांसद हुकुम सिंह ने ये दावा किया था कि 2013 के मुजफ्फरनगर दंगों के बाद कैराना से करीब 350 हिंदू परिवारों को धमकाया गया था, जिसके बाद उन्होंने वहां से पलायन किया था। आपको बता दें कि हुकुम सिंह के इस दावे ने यूपी की सियासत में हलचल पैदा कर दी थी। उनके इस दावे के एक साल बाद ही यूपी में चुनाव थे। हालांकि जब प्रशासन ने हुकुम सिंह के दावे के आधार पर सर्वे किया तो कथित जबरन वसूली की धमकी के बाद केवल तीन परिवारों ने अपना घर छोड़ा था। शामली की डीएम ने बताया है कि हमारा सर्वेक्षण हुकुम सिंह के दावे से एकदम अलग होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+