Election 2024: मां डिंपल यादव के लिए बेटी अदिति मैनपुरी में मांग रही हैं वोट, लोग कर रहे तारीफ, देखें Video

Mainpuri Lok Sabha election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मुलायम सिंह यादव के गढ़ कहे जाने वाली मैनपुरी में इस बार एक अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है।

इस लोकसभा सीट से सपा ने डिंपल यादव और भारतीय जनता पार्टी ने जयवीर सिंह को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी ने यादव उम्मीदवार उतारकर लड़ाई को और दिलचस्प बना दिया है।

aditi-yadav-campaigning-for-dimple-yadav-in-mainpuri-lok-sabha-election-2024

ऐसे में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं के पास पहुंच रहे हैं और उनसे अपने उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर मैनपुरी लोकसभा सीट से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं। क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी द्वारा अदिति यादव को भी चुनाव प्रचार के लिए लगाया गया है।

भीषण गर्मी के बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव की बेटी अदिति मैनपुरी लोकसभा सीट के अलग-अलग इलाकों में घर-घर जाकर सपा के पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं।

राजनीति में एंट्री की कही जा रही बात
इस बारे में राजनीतिक जानकारों द्वारा संभावना जताई जा रही है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अदिति के राजनीति की पाठशाला प्रारंभ हो गई है। संभव है कि आगामी चुनावों में अदिति यादव को सपा द्वारा चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है।

अदिति यादव लगातार फिल्‍ड में लोगों के बीच पहुंचकर उनसे अपनी मां डिंपल यादव के पक्ष में मतदान की अपील की जा रही है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें अदिति यादव लोगों को संबांधित भी कर रही हैं।

कुछ लोगों द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि आदिति को चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतारने के बाद समाजवादी पार्टी को इसका काफी लाभ मिल सकता है। खास तौर पर ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि इस सीट पर सपा का काफी समय तक कब्‍जा रहा है।

दो और बेटियां कर रहीं चुनाव प्रचार
मैनपुरी लोकसभा सीट के अलावा मथुरा में भी मां को चुनाव जाने के लिए बेटियां लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करते नजर आ रही हैं। मथुरा में हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल और अहाना देओल भी प्रचार करते हुए देखीं गईं।

देखना यह होगा कि चुनाव मतदान संपन्न हो जाने और 4 जून को मतगणना पूरी होने पर बेटियों को चुनाव मैदान में प्रचार के लिए उतरना इन दोनों प्रत्याशियों को कितना लाभकारी होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+