अखिलेश सरकार में किया हजारों का घोटाला, योगी सरकार ने वसूला

कौशांबी के एक तहसीलदार ने सपा सरकार के दौरान हजारों का तेल जीप में भरवाकर घोटाला किया। योगी सरकार में डीएम ने पैसे वसूलने के आदेश दिए हैं।

इलाहाबाद। सूबे की समाजवादी सरकार में तहसीलदार साहब ने मात्र 25 किलोमीटर के दायरे में घूमने के लिये हजारों रुपयों का तेल अपनी सरकारी जीप में भरवा लिए। लेकिन योगी सरकार के आते ही तहसीलदार पर सख्ती शुरू हो गयी है। डीएम ने तहसीलदार की जेब से पैसे वसूलने के आदेश दिये हैं। अब सरकारी खजाने से मलाई खा रहे तहसीलदार साहब को अपनी सैलरी से पैसे देने होंगे। जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि तहसीलदार इस रकम का भुगतान अपने व्यक्तिगत खाते से संबंधित पेट्रोल पंप मालिक को करें, साथ ही इसकी सूचना तत्काल कार्यालय को दें।

undefined

6 महीने में जीप पी गई 2 लाख का तेल

मामला उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले का है। यहां की चायल तहसील में तैनात तहसीलदार बीडी गुप्ता की सरकारी जीप 6 महीने में लगभग 2 लाख रुपये का सरकारी तेल पी गई। जून 2016 में दिसंबर के बीच 1 लाख 97 हज़ार का डीजल हजम कर जाने की रिपोर्ट तहसीलदार ने देते हुये सरकारी खजाने से पैसा मांगा था। जिलाधिकारी ने डीजल घोटाले की जांच के कमेटी बैठाई है।

एसडीएम से दोगुना कैसे हो गया तेल

कौशांबी के चायल तहसील में एसडीएम के तौर पर अश्विनी श्रीवास्तव की तैनाती है। तहसीलदार के सापेक्ष उन्होंने सिर्फ 96 हजार रुपए का डीजल भरवाया। डीएम ने सवाल किया कि आखिर तहसीलदार का डीजल दोगुना कैसे हो गया? तहसीलदार का बिल 1.97 लाख रुपये का बना हुआ है।

25 किमी. के दायरे में 6912 किमी. चलते थे!
कौशांबी की चायल तहसील का क्षेत्रफल 25 किमी के दायरे में है। इस दायरे में वह हर महीने 6912 किमी कैसे सफर कर लेते हैं? यह आश्चर्य वाली बात है। अगर मान लिया जाय वह कि वह एसडीएम से भी ज्यादा घूमे तो इसका मतलब वह तहसील तो कभी गये ही नहीं होंगे क्योंकि सारा दिन तो वह घूमते ही रहे होंगे। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने तहसीलदार से भ्रमण रिपोर्ट भी मांगी है। उन्होंने कहा है कि मानक से अधिक 1.11 लाख रुपये का डीजल खर्च हुआ है। इस रकम का भुगतान वह स्वयं करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+