एक साल पहले हुई थी महिला की शादी, आज हुआ तेजाबी हमला

संभल। मंदिर से वापस लौट रही महिला पर मोटरसाकिल सवार बदमाशों ने तेजाब से हमला कर दिया और फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पीडि़ता को अस्‍पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पीड़िता के पिता ने बेटी के पति पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया है। पीड़िता के पिता जिला अस्पताल में कर्मचारी हैं।

एक साल पहले हुई थी महिला की शादी, आज हुआ तेजाबी हमला

घटना सोमवार शाम उस वक्त हुई जब महिला मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर वापस लौट रही थी। आपको बता दे कि सपना (28) पुत्री भूकन निवासी महमूद खाँ सराय की शादी 1 वर्ष पूर्व मुरादाबाद में हुई थी। शादी के बाद दो महीने बाद दोनों के बीच काफी विवाद होने लगा। जिसके बाद महिला ने अपने मायके में आकर रहने लगी। 8 माह से पीड़ित महिला अपने मायके में रह रही थी। शाम के वक्त सपना अकेली मंदिर गई थी। वहां से लौटते समय शहर के शंकर कालेज चौराहे के पास दो युवकों ने उसपर तेजाब फेंक दिया। PICS: जानिए पत्‍नी और गर्लफ्रेंड को कुत्ता बनाकर रखने वाले ड्रग्‍स माफिया के बेडरूम सीक्रेट्स

तेजाबी हमला

तेजाब से महिला के हाथ पैर काफी झुलस गए। आनन फानन में राहगीरों की मदद से महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना के बाद पुलिस भी अस्‍पताल पहुंची और पीडि़ता का बयान दर्ज किया। पीडि़ता के पिता ने बताया कि बेटी की शादी के बाद पति से उसका विवाद चला आ रहा था। उन्होंने ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। तहरीर दी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+