UP News: 14 घंटे के अंदर लुटेरे को दिखाया कब्र का रास्ता, प्रोफेसर 'आलोक' का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार तड़के करीब 3 बजे डकैती के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हमले में परिवार के 6 लोग भी घायल हुए थे। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश था। इसी बीच मंगलवार की शाम को ही पुलिस और अलोक की हत्या के आरोपी बदमाश 'शाहबाज' के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें बदमाश ढेर हो गया।
सिलसिलेवार तरीके से समझें घटनाक्रम
बता दें कि व्यापारी सुधीर गुप्ता के पुत्र आलोक गुप्ता नेशनल हाईवे पर हाजी नगला गांव के पास सन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे मीरानपुर कटरा में बदमाश दीवार फांदकर अलोक के घर में घुसे। आवाज सुनकर आलोक जाग गए और बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने अलोक पर चाकू के कई वार किए, जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गए।

मोहल्ले वालों ने शाहबाज को दबोचा
जानकारी अनुसार बदमाशों ने इस दौरान निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं। आलोक पर चाकू से वार कर आंख को फोड़ दिया। बचाने आए बच्चों समेत छह लोगों को घायल कर दिया। इसी बीच शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के लोग जाग गए और भागने की कोशिश कर रहे एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आक्रोश! व्यापारियों ने कर दिया बाजार बंद
उधर, पुलिस ने घायलों को बरेली रेफर किया, जहां डॉक्टर ने आलोक को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद कस्बे में आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। आईजी डॉ. राकेश सिंह व एसपी अशोक मीणा मौके पर पहुंचे। इस मामले में खुशबू गुप्ता उर्फ सोनम की ओर से सगीर खां और शाहबाज समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

शाहबाज को कोर्ट लेकर जा रही थी पुलिस
इसके बाद मंगलवार को ही कटरा थाने के दरोगा इतेश तोमर पुलिस टीम के साथ शाहबाज को लेकर कटरा सीएचसी पहुंचे। यहां पर उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एसपी ने बताया कि शाम होने के चलते न्यायिक अधिकारी से बात कर शाहबाज को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी बीच शाम करीब 7 बजे लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटरा थाना क्षेत्र के गांव बतलइया के पास पुलिस वाहन के सामने अचानक गाय आ गई।
दरोगा की पिस्टल छीनकर भागा 'शाहबाज', एनकाउंटर!
गाय आने के चलते ड्राइवर ने स्पीड धीमी की तो शाहबाज दरोगा इतेश तोमर की सरकारी पिस्टल छीनकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस वालों ने पीछा किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। दरोगा ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। दोनों तरफ से फायरिंग होने लगी। इस फायरिंग में शाहबाज को गोली लग गई और वो घायल हो गया। शाहबाज को लेकर पुलिस तिलहर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एक और हत्या में शाहबाज का हाथ
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुधीर गुप्ता की तिरपाल की दुकान पर ई-रिक्शा चालक शाहबाज का आना-जाना था। वह तिरपाल व पॉलीथिन की खेप लेकर जाता था। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने कायस्थान मोहल्ला निवासी पेशे से नाई शाहरोज का नाम भी बताया। पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। वहीं एसपी ने यह भी बताया कि 23 जनवरी को मोहल्ला कायस्थान में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सरताज खां की चाकू मारकर हत्या में शाहबाज का हाथ होने की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications