विवेक तिवारी हत्याकांड : अंतिम जांच के बाद आरोपी संदीप को मिल सकती है क्लीन चिट
लखनऊ। कुछ दिनों पहले ही लखनऊ में हुए विवेक तिवारी गोलीकांड के बाद आरोपी सिपाही प्रशांत और संदीप को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। फोरेंसिक जांच के बाद अब एसआईटी जांच अंतिम पड़ाव पर है। जिसके बाद अब सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई है कि बर्खास्त सिपाही संदीप कुमार की वारदात में संलिप्तता सीधे तौर पर नहीं आई है, जिसके चलते उसे क्लीन चिट मिल सकती है।

फायरिंग के लिए संदीप ने नहीं उकसाया था
फ़िलहाल अभी तक इस बारे में उच्चाधिकारी कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। साक्ष्य संकलन और सना के बयान से यह बात स्पष्ट हुई है कि संदीप बाइक पर पीछे बैठा था। प्रशांत के विवेक की कार के पास पहुंचने पर वह गाड़ी से उतरा था। संदीप ने प्रशांत को गोली मारने अथवा फायरिंग के लिए उकसाया नहीं था। यही नहीं संदीप और प्रशांत पहली बार एक साथ ड्यूटी भी कर रहे थे।

मिल सकती है क्लीन चिट
सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आ रही है कि संदीप को हत्या के आरोप से क्लीन चिट दे सकती है। उधर, प्रशांत, संदीप और सना के बयानों, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की राय और घटना के रीक्रिएशन से मिले साक्ष्य की पड़ताल के बाद एसआइटी मंथन कर रही है। सूत्रों का कहना है कि प्रशांत ने किन परिस्थितियों में गोली मारी, इसका आंकलन कर वरिष्ठ अधिकारियों से मंथन किया जा रहा है। अफसर हत्या और गैर इरादतन हत्या में आख्या देने को लेकर संशय में हैं।

ये है मामला
एप्पल के एरिया मैनेजर की मौत पुलिस की गोली से हुई, इस बात की पुष्टि के बाद से ऐसा हड़कंप मचा, जो अभी तक काफी तूल पकड़ चूका है। विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी की मांग है कि इस मामले की जांच पुलिस से न करवाई जाए बल्कि इसे सीबीआई को सौंपा जाए, ताकि गुनहगारों को सजा मिल पाए और हमें न्याय मिले।
ये भी पढ़ें- यूपी: दबंग के बेटे से प्रेम-प्रसंग युवती को पड़ा महंगा, कई दिनों से लापता है प्रेमिका
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications