यूपी: दबंग के बेटे से प्रेम-प्रसंग युवती को पड़ा महंगा, कई दिनों से लापता है प्रेमिका

रामपुर। यूपी के रामपुर से लव,सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। दबंग और बदमाश प्रवृति के व्यक्ति के बेटे से प्रेम प्रसंग चलाना एक युवती को भारी पड़ गया। प्रेम प्रसंग में आई दूसरी लड़की रूपी दरार के चलते हुई अनबन के कारण पहली युवती करीब एक माह से गायब है। परिजन सोशल मीडिया, पुलिस और प्रदर्शन के माध्यम से लड़की की बरामदगी और न्याय की गुहार लगा रहे हैं। शहर से संबंध रखने वाला यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पुलिस अभी तक किसी निर्णय तक नहीं पहुंच सकी है और ना ही युवती को बरामद किया जा सका है। परिजन युवती की हत्या की आशंका जता रहे हैं।

यूपी: दबंग के बेटे से प्रेम-प्रसंग चलाना युवती को पड़ा महंगा, पिछले कई दिनों से लापता है प्रेमिका

शहर की युवती का शहर के ही दबंग प्रवृति के व्यक्ति ताहिर खां के बेटे जहांगीर से पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का रिश्ता भी लग चुका था। इस बीच जहांगीर ने रामनगर की दूसरी लड़की से मंगनी कर ली और वह पहली युवती से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। लेकिन युवती अपनी बात पर अडिग थी और वह अपने प्रेम प्रसंग के बीच किसी को बर्दाश्त करने को राजी नहीं थी। सूत्रों की यदि माने तो युवती रामनगर में दूसरी लड़की से भी मिली और उसे अपने प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। आरोपी जहांगीर को पता चलने पर अपने अपने साथियों के साथ पहली युवती के घर पहुंच गया और युवती सहित घरवालों को चुप रहने की हिदायत देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद एक नवम्बर को युवती घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन करने पर वह परिजनों को नहीं मिली। परिजनों की यदि माने तो आरोपी जहांगीर ने लड़की को बुलाया था।

इसके अलावा शहर में एक स्थान पर एक लावारिस कार खड़ी होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को हिरासत में ले लिया। चर्चा है कि कार एन्डीवर के अन्दर खून के धब्बे भी मिले हैं। लावारिस हालत में मिली एन्डीवर कार आरोपी जहांगीर के रिश्तेदार की है। वहीं जहांगीर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक अन्य मामले में खुद को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जिससे पुलिस आरोपी जहांगीर तक पहुंच नहीं बना सकी। हालांकि पुलिस ने अन्य दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन पीसीआर डिटेल न होने के चलते पुलिस को अभी कोई खास सबूत हाथ नहीं लगा है। युवती के घरवाले इंसाफ की मांग कर रहे हैं। दबंगों द्वारा युवती की हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। युवती की बरामदगी के लिए लोग कैम्पेन भी चला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+