उत्तर प्रदेश: कुशीनगर में शादी समारोह के दौरान हादसा, कुएं में गिरने से 13 महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा, कुएं में गिरने से

लखनऊ: उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात हुए एक हादसे में कम से कम 13 महिलाओं और बच्चियों की मौत हो गई है। जिले के नौरंगिया गांव में एक घर में शादी समारोह के दौरान ये हादसा हुआ, जब यहां जमा महिलाएं एक रस्म को निभाते हुए कुएं में गिर गईं। कुएं से 13 लड़कियों और महिलाओं के शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालो की संख्या और बढ़ने का अंदेशा है।

Recommended Video

    Kushinagar में शादी कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, Well में गिरीं महिलाएं 13 की मौत | वनइंडिया हिंदी
     13 महिलाओं की मौत

    कुशीनगर पुलिस ने बताया है कि नौरंगिया गांव के स्कूल टोले पर एक शादी के लिए बुधवार की रात करीब 9 बजे कुआं पूजन की रस्म के लिए महिलाएं इकठ्ठा हुई थीं। इसी दौरान कुएं ज्यादा वजन होने से के मुंडेर पर लगी जाली टूट गई और बच्चियां, महिलाएं कुएं में गिर गईं। कुएं में पानी भरे होने की वजह से महिलाएं कुएं में डूब गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गांव के लोगों की मदद से कुएं से शवों को निकाला। जिले से अफसरों ने 13 मौतों की पुष्टि की है। वहीं 18 से 20 महिलाएं घायल बताई गई हैं।

    हादसे को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कुएं में गिरने की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+