लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा- लोकसभा चुनाव में मोदी अपने लिए नहीं शाह के लिए मांग रहे वोट
इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल गुरुवार को यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ प्रेस वार्ता की।
सपा और कांग्रेस के सपोर्ट में लखनऊ पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के लिए वोट की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो किन चार मुद्दों पर बात करने यूपी की राजधानी लखनऊ आएं हैं।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा "आज मैं उत्तर प्रदेश के वोटरों से इंडिया गइबंधन के लिए वोट करने का अनुरोध करने आया हूं। उन्होंने कहा मैं चार मुद्दों पर बात करना चाहता हूं।"
सीएम केजरीवाल ने कहा पहला मुद्दा इस चुनाव में पीएम मोदी अपने लिए नहीं अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। दूसरा मुद्दा अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सीएम योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के भीतर उनके पद से हटा दिया जाएगा।
तीसरा भाजपा संविधान बदलने जा रही हैं और एससी, एसटी का आरक्षण हटा दिया जाएगा। चौथा, 4 जून को भारत गठबंधन सत्ता में आ रही है।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने पहला मुद्दा जो कहा उस पर विस्तार से बात करते हुए कहा जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब राजनीति में सेवानिवृत्त की आयु 75 की गई थी। सुमित्रा महाजन, मुरली मनोहर जोशी, लाल कृष्ण आडवाणी इसका उदाहरण हैं।
आम आदमी पार्टी प्रमुख सीएम केजरीवाल ने समझाया अगले साल नरेंद्र मोदी 75 साल को हो जाएंगे मोदी ने धीरे-धीरे अमित शाह के रास्ते के कांटो को दूर कर किया। उन्होंने कहा शाह की राह में केवल योगी कांटा है उन्हें भी मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा।
सीएम केजरीवाल ने कहा पीएम मोदी अपने बनाए नियम को नहीं तोड़ेगे क्योंकि लोग उन पर उंगलियां उठाएंगे। उन्होंने कहा पीएम ने नियम आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को हटाने के लिए बनाए थे।
इसके साथ ही सीएम केजरीवाल ने कहा इस बार के चुनाव में 220 सीटों से ज्यादा नहीं बढ़ेगी। राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और बंगाल में भाजपा की सीटें कम हो रही हैं।
#WATCH | Lucknow, UP: Delhi CM Arvind Kejriwal says "Today, in Lucknow I have come to request the voters of UP to vote for the INDIA alliance. I want to talk about four issues. First, in this election PM Modi is asking for votes for Amit Shah, to make him the PM. Second, If BJP… pic.twitter.com/OcGHu6LTCx
— ANI (@ANI) May 16, 2024
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications