UP Rain: अलीगढ़, आगरा और प्रयागराज समेत यूपी के 31 जिलों में आज होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट
Aaj ka Mausam Rain: बीते दो दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बरसात हो रही है। कहीं भारी बरसात तो कहीं रुक-रुक कर बरसात हो रही है। बरसात होने के चलते जहां अब लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली हैं। वहीं किसानों के भी चेहरे खिल उठे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार गुरुवार 8 अगस्त को भी उत्तर प्रदेश के 31 जनपदों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

इन जनपदों में होगी भारी बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी लेटेस्ट अपडेट के अनुसार गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरूखाबाद, बागपत, मेरठ, गाज़ियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में भारी बारिश की संभावना जाहिर की गई है।
Recommended Video
उपरोक्त जनपदों में भारी बरसात को ध्यान रखते हुए मौसम विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट में कहा गया है की बरसात के चलते निचले इलाकों एवं सुरंगों में जल जमाव और अस्थाई बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।
इसी तरह कच्चे और असुरक्षित एवं अस्थाई ढांचों की आंशिक क्षति होगी तथा विद्युत व्यवस्था में भी व्यवधान उत्पन्न होगी। इसके अलावा कम दृश्यता के कारण सड़क और हवाई यातायात में भी व्यवधान होने की संभावना बताई गई है।
बुधवार को मुरादाबाद में हुई मूसलाधार बारिश
बात करते हैं बीते 24 घंटे की तो पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में झमाझम बरसात होने के चलते बीते 24 घंटे में मुरादाबाद जनपद में 82.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई।
इसी तरह बुधवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जनपद का मौसम सर्वाधिक गर्म रहा। बांदा जनपद में बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्डकिया गया। इसके अलावा बाराबंकी का तापमान सबसे कम रहा बाराबंकी में बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।












Click it and Unblock the Notifications