UP Weather Alert: आज वाराणसी, आजमगढ़ और गोरखपुर समेत 24 जिलों में होगी भारी बारिश, देखें IMD का ताजा अपडेट

UP Weather Rain Alert: शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मौसम काफी सुहाना रहेगा। मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश की संभावना है।

कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां शुक्रवार को बारिश की कम संभावना है, लेकिन छिटपुट वर्षा होगी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

aaj-ka-mausam-heavy-rain-today-in-24-district-varanasi-azamgarh-and-gorakhpur-up-weather-update

इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के 60 जनपदों में बरसात के साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जाहिर की गई है। ऐसे में लोगों से अलर्ट रहने की अपील भी की गई है।

इन 24 जनपदों में होगी भारी बरसात
बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा एवं आसपास इलाकों में शुक्रवार को भारी बरसात की संभावना है।

60 जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की आशंका
लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है।

उपरोक्त जनपदों के अलावा बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात्, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरिया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास इलाकों में में भी वज्रपात की संभावना जाहिर की गई है।

सोनभद्र के चुर्क में दर्ज की गई सर्वाधिक बरसात
बात करें बीते 24 घंटे अर्थात उत्तर प्रदेश में गुरुवार के की मौसम की तो पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के चुर्क में सर्वाधिक बरसात दर्ज की गई। यहां बीते 24 घंटे में 66.4 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश का बांदा जनपद सर्वाधिक गर्म रहा।

पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बाराबंकी में भी पिछले 24 घंटों में मौसम काफी सुहाना रहा। बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 21.5 दर्ज किया गया। उपरोक्त आंकड़े उत्तर प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+