कानपुर में सामने आया बड़ा घोटाला, आधार नंबरों से की जा रही थी ऐसी हेरा फेरी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले में गरीबों को कोटेदारों द्वारा बाटें जाने वाले अनाज में बड़ी हेरा-फेरी की जा रही है।
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिले में गरीबों को कोटेदारों द्वारा बाटें जाने वाले अनाज में बड़ी हेरा-फेरी की जा रही है। जिलाधिकारी ने कमेटी गठित करते हुए 42 कोटेदारों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। कोटेदारों द्वारा 17 आधार नंबरों से 9292 बार खाद्यान्न घोटाला किया गया। सरकारी राशन (कोटेदार) की दुकानें कोतवाली, अनवरगंज, कैण्ट, जूही कर्नलगंज इलाकों में हैं।

जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त के निर्देश में जिलापूर्ति अधिकारी, एक सप्लाई इस्पेक्टर तथा 6 एआरओ की कमेटी गठित करते हुए कराई जांच कराने पर इस घोटाले का खुलासा हुआ। घोटाले की सच्चाई सामने आने पर साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। जिलाधिकारी की देखरेख में चल रही घोटाले की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई। बरामद फर्जी आधार नम्बरों की जांच भी शुरू कर पूरे नेटवर्क को तलाश तेज की गई।
मामले में जिलाधिकारी विजय विश्वास पन्त के निर्देश में जिलापूर्ति अधिकारी, एक सप्लाई इस्पेक्टर तथा 6 एआरओ की कमेटी गठित करते हुए कराई जांच कराने पर हुआ घोटाले का खुलासा। घोटाले की सच्चाई सामने आने पर साक्ष्य जुटाते हुए कार्रवाई शुरू की गई। जिलाधिकारी की देखरेख में चल रही घोटाले की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी गई।












Click it and Unblock the Notifications