IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स पर लगाया दांव, हारा तो खाया जहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में आईपीएल में सट्टेबाजी के चक्कर में नवयुवक जान से हाथ धोते-धोते बचा है। लकड़ी मोहाल निवासी दवा व्यवसायी बादल कुमार जब शाम को घर लौटा तो देखा कि छोटा भाई राहुल कुमार उल्टियां कर रहा है। मामला संदिग्ध देख कर बादल राहुल को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा जहां उसका डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू कर दिया।

A youth suicide bid in Lucknow after loss in bet on IPL

हॉस्पिटल में काफी देर बाद राहुल कुमार को होश आया। उसने बताया कि वह आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी करता था और रविवार को उसने चेन्नई की टीम पर पांच हजार रुपए का सट्टा खेला था जो वह हार गया। सोमवार को सट्टेबाज को पैसे देने के दबाव में आकर राहुल ने जहर खाकर खुदकुशी करने का असफल प्रयास किया।

A youth suicide bid in Lucknow after loss in bet on IPL
हलांकि ज़हर खाए युवक के भाई ने आईपीएल में सट्टेबाजी की जानकारी होने से इनकार किया पर पीड़ित ने स्वयं ही सच्चाई से परदा उठा दिया है। जिस तरह कैंट थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी का कारोबार फल फूल रहा है उससे कहीं ना कहीं कैंट पुलिस भी संदेह के घेरे में आती हुई दिख रही। आईपीएल या सेंसेक्स में सट्टेबाजी का ये कोई नया मामला नहीं है और आईपीएल मैचों के दौरान ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+