कन्नौज: घर में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, साथ रहने वाला दोस्त गायब
कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतक युवक उड़ीसा में नौकरी करता था, उसका परिवार भी उड़ीसा में ही है। यहां युवक अपने दोस्त के साथ रह रहा था। युवक की लाश उसी की झोपड़ी में मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है। युवक का दोस्त फरार है। पुलिस उस पर ही हत्या करने का शक जता रही है।

थाना ठठिया के इनायतपुर में उड़ीसा के रहने वाले उमाशंकर का शव खून से लथपथ मिला। युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से किये जाने की बात सामने आयी है, क्योंकि मृतक का शरीर खून से पूरा लथपथ था और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को देखकर हत्या किये जाने की पुष्टि की।
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक जांच के लिए टीम बुलवाई और जांच शुरू की। पुलिस को शक है कि हत्या करने वाला उसका ही कोई करीबी है, जो उसके साथ रहता था। पुलिस सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए हत्या की गुत्थी सुलझाने मे लगी हुई है। पुलिस उसके परिवारीजनों के आने के इन्तजार में है। पुलिस का कहना है कि इस मामले का शीघ्र खुलासा किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications