प्रेमिका के घरवालों ने रोका ने प्रेमी ने किया युवती का मर्डर, खुद पर भी किए वार

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सिरफिरे आशिक ने परिवारीजनों के द्वारा शादी से इनकार करने पर नाबालिग किशोरी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। उसके बाद स्वयं भी अपने आपको चाकू से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि युवक को कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया है। जांच की जा रही है। इधर किशोरी की मौत के बाद परिवारीजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

A youth murder his lover in Unnao and injured himself

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र की घटना
घटना फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर का है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़वा निवासी शिवकुमार ने फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के कबूलपुर रहने वाली नाबालिग युवती की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने स्वयं को भी चाकुओं से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में ग्रामीणों ने उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से युवक को कानपुर के हैलट रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय वह खेत पर गए थे। जहां उन्हे जानकारी मिली कि किसी की लाश गांव में मिली है। मौके पर ही घायल शिवकुमार भी पड़ा हुआ था।

A youth murder his lover in Unnao and injured himself

एसपी व सीओ मौके पर पहुंचे
ग्रामीणों ने बताया कि युवक और किशोरी विगत 3 वर्षों से एक-दूसरे से मिल रहे थे जिसके बाद दोनों में प्रेम हो गया और शादी करना चाहते थे लेकिन परिवारीजन शादी में रोड़ा अटका रहे थे। परिवारीजनों के शादी से इनकार करने पर प्रेमी ने खतरनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार व क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ में पहुंच गए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ ने बताया कि युवक के हमले से किशोरी की मौत हो चुकी है जबकि वह स्वयं गंभीर रूप से घायल हैं जिसे उपचार के लिए कानपुर के हैलट में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+