यूपी: दबंगई का एक शर्मनाक वीडियो, कसूर बताए बिना बेरहम सुलूक

अमेठी के गौरीगंज इलाके में एक युवक को गांव के दूसरे युवक ने बुरी तरह पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी इलाके में एक दबंग युवक ने सरेराह सड़क पर लड़के की जमकर धुनाई की। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गया, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। पिटाई से लड़का बुरी तरह घायल हो गया और दर्द से बुरी तरह चीख उठा, जिस पर गाँव के लोग जमा हुए और उसकी जान बचाई गई। यह मामला अमेठी के गौरीगंज कोतवाली के विशुंदासपुर गाँव का है।

यूपी: दबंगई का एक शर्मनाक वीडियो, कसूर बताए बिना बेरहम सुलूक
जानकारी के अनुसार गौरीगंज कोतवाली के विशुंदासपुर गाँव निवासी जितलाल की गालियों का विरोध करना मनोज को महंगा पड़ा। आरोप है कि इस पर जितलाल ने डंडे से उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान उसने रहम की भीख भी मांगी। लेकिन जितलाल का क्रोध जब तक ठंडा नहीं हुआ वो उसे पीटता रहा। अंत में दर्द से कराह उठे मनोज ने चीख-चिल्लाकर गुहार लगाई। इस पर गाँव के लोग जमा हुए और बीच-बचाव कर उसे बचाया।

पीटनेवाले जितलाल का क्या कहना है?
वहीं जितलाल ने मनोज द्वारा अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। जितलाल का कहना है कि मनोज ने गाँव में रहकर ऐसा कृत्य किया जिस पर उसे ये क़दम उठाना पड़ा। ये पूछे जानें पर कि मनोज ने ऐसा कौन सा कार्य किया जिस पर उसने इस बेदर्दी से उसे पीटा? जितलाल ने कहा कि उक्त बात को सबके सामने बताया नहीं जा सकता।

एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई एनसीआर
फिलहाल इस घटना के बाद घायल मनोज एसपी अमेठी अनीस अहमद अंसारी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। मनोज की हालत को देख एसपी ने तत्काल एसएचओ गौरीगंज को मेडिकल कराकर मुकदमा लिखने का आदेश किया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मनोज की तहरीर पर एनसीआर लिख लिया है। वहीं घटना के बाबत एसपी ने कहा कि मारपीट से सम्बंधित वीडियो मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है। एसपी ने ये अवश्य कहा कि यदि मनोज ने ऐसा कोई कृत्य किया था जिससे जितलाल आहत था तो उसे पुलिस में शिकायत करना चाहिए था। कानून हाथ में लेकर फैसला करने का अधिकार किसी को नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+