योगीजी! यूपी की इस बेटी को दिलाइए इंसाफ, लगा रही गुहार,VIDEO
यूपी में दहेज समस्या को लेकर महिलाओं पर जुल्म जारी है। हरदोई में एक महिला को ससुराल के लोगों ने पीटकर घर से बाहर निकाल दिया।
हरदोई। उत्तर प्रदेश को हरदोई में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पड़ोसी के घर रह रही पीड़िता ने थाने से लेकर एसपी तक को ससुरालीजनों के विरुद्ध तहरीर दी है।

मामला जनपद हरदोई के थाना शहर कोतवाली के मंगलीपुरवा का है यहाँ की रीतू गुप्ता पत्नी प्रवीण कुमार का मायका लखीमपुर में है। महिला का कहना है कि उसके परिजनों ने शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था। शादी के बाद से ही ससुरालीजन नगद रुपये व बाइक आदि की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उससे मारपीट करने लगे। महिला ने बताया कि सीएम योगी आदित्यानाथ की दरबार में भी वो गुहार कर आई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इसकी जानकारी पर परिजनों ने आकर कई बार मामला निपटाने का प्रयास किया, लेकिन ससुरालीजनों ने उत्पीड़न बंद नहीं किया। और आखिर ससुरालीजनों ने उसको मारपीट घर से निकाल दिया। अब वह पड़ोसी के घर में रह रही है और न्याय पाने के लिए पुलिस की चौखट पर दौड़ रही है। हलाँकि मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे है।












Click it and Unblock the Notifications