मेरठ: लुटेरी महिला ने बताया कि बीयर पीकर वो कैसे लूटती थी, VIDEO

मेरठ में एक शातिर महिला को पुलिस ने पकड़ा है जो तीन लड़कों के गैंग के साथ राहगीरों से लूट को अंजाम देती थी। महिला गैंग की सरगना थी।

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ की इंचौली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला सहित चार शातिर लुटेरे गैंग का फंडाफोड़ किया। साथ ही इनके पास से लूटी गई मोटर साइकिलें, अवैध असलहे सहित अन्य चोरी के माल बरामद किया है। खास बात ये है कि इस गिरोह को एक महिला ही संचालित कर रही थी। लुटेरी महिला योजनाबद्ध तरीके से सुनसान जगहों पर लोगों को अपने जाल में फंसाकर साथियों के मदद से लूटा करती थी। ये गिरोह कई साल से इसी तरह से काम कर रहा था।

मेरठ: लुटेरी महिला ने बताया कि बीयर पीकर कैसे लूटती थी,VIDEO

लुटेरी महिला का नाम रुखसार है और उसकी उम्र तकरीबन 25 साल है। वह लोगों को अपने जाल में फंसाकर और अपने गिरोह के साथ मिलकर हथियारों के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देती थी। पुलिस गिरफ्त में भी महिला के चेहरे कोई शिकन तक नहीं थी। महिला इतनी बेखौफ थी कि पुलिस की कस्टडी में खड़ी आंख मार रही थी। ये महिला मेरठ में पकड़े गए इस गिरोह की सरगना है। वही गिरोह जो पिछले कुछ समय से स्थानीय पुलिस के लिए सरदर्द बन गया था।

इंचौली थाना पुलिस ने इस गिरोह को उस वक्त धर दबोचा जब मुखबिर ने सूचना दी कि गाँव नंगली ईशा में ये गिरोह लूट की योजना बना रहा था। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए महिला सहित गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी और लूट की तीन मोटरसाइकिल, तीन तमंचे, दो छुरे और लूटे गए जेवरात व नगदी बरामद की है | महिला के साथ साथ पुलिस ने साजन , मोहित और नीटू नाम के तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार किया। इन लोगो पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं लुटेरी महिला ने बिंदास अंदाज में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि वो बियर पीकर सुनसान रास्ते में खड़ी होकर राहगीरों और मोटर साइकिल सवारों को इशारा कर रोक लेती थी और जैसे ही कोई शख्स रुकता, घात लागए छिपे उसके गिरोह के सदस्य वहां आ धमकते और उक्त शख्स को लूट लेते थे। महिला इलाके में कई चोरियों को अंजाम दे चुकी है। महिला का पिता भी अपराधी किस्म का व्यक्ति है और जिला बदर चल रहा है। पुलिस ने गिरोह के पास से चोरी और लूट का माल बरामद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+