संभल: लिफ्ट देने के बहाने महिला को कार में बिठाया, सुनसान जगह ले जाकर किया गैंगरेप
संभल। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में बदायूं जिले के रहने वाली महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां लिफ्ट देने के बहाने 3 लोगों ने एक महिला के साथ सुनसान रास्ते में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। महिला 3 दिन तक थाने के चक्कर लगाती रही मगर पीड़िता की पुलिस ने नहीं सुनी। बाद में मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोग के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बदायूं की रहने वाली एक युवती जो कि पंजाब में काम करती है मुरादाबाद जाने के लिए बदायूं चुंगी पर गाड़ी का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसने एक कार को हाथ दिया जिसमें 3 व्यक्ति बैठे थे। उसने उन व्यक्तियों से मुरादाबाद छोड़ने के लिए कहा। कार चला रहे व्यक्ति ने उसे कार में बैठने का इशारा किया और महिला ने कार में बैठकर मदद के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। रास्ते में कार चला रहे व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी जिसका महिला ने विरोध किया और कार से उतरकर एक कच्ची सड़क पर ले जाने लगे।

कार चला रहे व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ लिया और झाड़ियों में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में उसके साथ बैठे 2 और लोगों ने भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी कार लेकर चंदौसी की और फरार हो गए जिसके बाद महिला ने अपने गांव पहुंच कर परिजनों को अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी और चंदौसी कोतवाली में आकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है लेकिन इसमें एक और दुखद पहलू यह है की पीड़िता पिछले 3 दिनों से थाने के चक्कर लगा रही थी लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मीडिया के हस्तक्षेप के बाद चंदौसी कोतवाली पुलिस ने महिला का मुकदमा दर्ज किया और अपर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications