पीएम योजना के तहत गरीब विधवा को नहीं मिली मदद, कच्चे मकान को बताया पक्का
संभल। सरकारी तंत्र की लापरवाही गरीबों पर सितम ढा रही है। आवासीय सुविधा के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली पात्र विधवा को जांच में अपात्र दर्शा दिया गया। पंचायत सचिव की इस पूरी रिपोर्ट ने विधवा के अरमानों पर पानी फेर दिया और सिस्टम की लापरवाही को उजागर किया। विधवा झोपड़ी में ही जीवन व्यतीत करने को मजबूर है।

विधवा ने अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराकर न्याय मांगा है। मामला पवांसा विकासखंड के गांव अजीमाबाद का है। अजीमाबाद निवासी विधवा फूलवती का कच्चा मकान है। फूलवती ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया। आवेदन की जांच करने गए ग्राम पंचायत अधिकारी ने कच्चे मकान को पक्का दर्शा दिया।

इतना ही नहीं, मकान को पक्का दर्शाते हुए पंचायत सचिव ने उसे अपात्र घोषित कर दिया। सर्दी के इस मौसम ने विधवा महिला दर-दर भकटने को मजबूर है।

ग्राम पंचायत अधिकारी से इस मामले में जानकारी करने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन काट दिया। इस पूरे मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है। मुख्यमंत्री से इस मामले की शिकायत की गई है।












Click it and Unblock the Notifications