2 साल पहले हुए दुष्कर्म में इंसाफ नहीं मिलता देख 2 बच्चियों के परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश

लखनऊ। दो साल पहले हुए दुष्कर्म के मामले में इंसाफ न मिलता देख दो नाबालिग बच्चियों के परिवार ने विधानसभा के सामने सामूहिक आत्मदाह की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका। पीड़ितों के मुताबिक, उन्हें आरोपितों से धमकियां मिल रही हैं। उन पर लगातार रफा-दफा करने का दवाब बनाया जा रहा है। दुष्कर्मी 6 महीने बाद ही जेल से बाहर आ गया।

news

विधानसभा के बाहर आत्मदाह की कोशिश
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग बच्ची हैं। दो साल पहले कस्बा नगराम में मोहम्मद इशरत नाम के आरोपी के खिलाफ इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। हालांकि, छह माह बाद ही आरोपी जेल से बाहर आ गया। बाहर आने के बाद से पीड़ित पक्ष तनाव में था, क्योंकि उनपर समझौता किए जाने का दवाब बनाया जा रहा था। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने विधानसभा के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, परिसर के बाहर पुलिस ने उन्हें बचा लिया।

एक साथ दो बच्चियों से हुआ था दुष्कर्म
पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार, 2 साल पहले कस्बा नगराम में उनकी दो बेटियां एक दुकान पर चीनी लेने गईं थीं। जहां मोहम्मद इशरत नाम के दरिंदे ने उनका दुष्कर्म किया। आरोपी की गिरफ्तारी भी हुई, मगर जल्द ही वह बाहर आ गया। आरोपी नगर पंचायत अध्यक्ष की शह से पीड़िता के पिता को धमकियां देता है।

ये भी पढ़ें: 5 साल की मासूम लापता होने के 3 दिन बाद इंदौर थाने के नाले में मृत मिली, 'अंकल' पर दुष्कर्म के आरोप

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+