यूपी: सब्जी वाले के बेटे ने कर दिखाया कारनामा, अपनी पढ़ाई के लिए बेचा अखबार, अब बना दरोगा
रायबरेली। यूपी के रायबरेली में एक सब्जी वाले के बेटे ने दरोगा बनकर अपने परिवार का नाम ऊंचा कर दिखाया है। शुक्रवार को पासिंग आउट परेड के बाद यह बेटा अब एक दरोगा बन चुका है। अमित ऊंचाहार कस्बे के रहने वाले हैं। अमित के पिता सब्जी बेचते हैं। सब्जी के व्यापार में जब अमित के पिता को घाटा हुआ तब अमित ने अपने पिता का हाथ बटाना चाहा। जिसके लिए वो अखबार बेचने का काम करने लगे। अमित के पिता का कहना है कि अमित ने 10 साल अखबार बांटा है। फिलहाल अमित की पहली पोस्टिंग गोरखपुर जिले में हैं।

पेपर बेचने के दौरान अमित लगातार अपनी पढ़ाई भी करता रहा। दरोगा बनने की तैयारियों के बीच अमित को साल 2013 में रेलवे विभाग में हेल्पर की नौकरी मिल गई थी। बावजूद इसके अमित लगातार तैयारियों में जुटा रहा। अमित ने दरोगा बनने के लिए परीक्षा पास की और फिर अब दरोगा बन चुका है और उसकी तैनाती गोरखपुर में है।
अमित अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े हैं। अमित ने बातचीत के दौरान बताया कि अमित का इरादा सिर्फ दरोगा तक ही सीमित नहीं है। अमित पीसीएस अधिकारी बनना चाहते हैं। वे दरोगा की नौकरी के साथ ही पीसीएस की तैयारी भी कर रहे हैं। अमित ने कहा कि वे समाज की आशाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications