शादी करके दुल्हन के साथ लौट रहे आईआईएस की दर्दनाक हादसे में मौत
इटावा।

टायर फटने से कार पर खोया कंट्रोल
हादसा इटावा क्षेत्र के कुदरैल गांव के पास हुआ। मां और पत्नी के साथ लखनऊ से दिल्ली जा रहे ट्रेनी आईआईएस दीपल कुमार सक्सेना की कार को ड्राइवर संदीप कुमार चला रहा था। कार के एक साइड के दोनों टायर फटे और गाड़ी अचानक ड्राइवर के नियंत्रण के बाहर चली गई। खिड़की से दीपल कुमार ने कूदने की कोशिश की लेकिन वो कार के नीचे आ गए। तेज रफ्तार कार ने चार पलटी खाई जिसमें दीपल कुमार की मां, पत्नी और ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गए।

12 दिसंबर को हुई थी शादी
हादसे की सूचना मिलते ही पिता चंद्र प्रकाश सक्सेना मौके पर गए। उन्होंने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में आइआईएस की ट्रेनिंग कर रहा था। 2015 में दीपल का सेलेक्शन हुआ था। मई में मंत्रालय में ज्वाइनिंग होने वाली थी। उन्होंने बताया कि दीपल की शादी 12 दिसंबर 2017 में हुई थी। दीपल अपने परिवार के साथ दिल्ली में एक फ्लैट में शिफ्ट होने के लिए जा रहे थे। सूचना मिलने पर एक्सप्रेस-वे पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस अधिकारी पहुंचे और एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा।

27 दिसंबर को फेसबुक पर आखिरी पोस्ट पत्नी के नाम
हादसे से तीन दिन पहले दीपल कुमार ने फेसबुक पोस्ट में जीवनसंगिनी से वादा किया था कि वे रात-दिन, बसंत-बरसात और जीवन के हर पल में उनका साथ देंगे। दीपल कुमार की शादी चार्टर अकाउंटेंट कर रहीं साक्षी माथुर से 18 दिन पहले हुई थी। पिता का कहना है कि दीपल की जान बच सकती थी, अगर वे गाड़ी में ही रहते, कूदने की कोशिश न करते।












Click it and Unblock the Notifications