यूपी: घर में घुसे चोर को महिला ने दबोच लिया, फिर गांव वालों ने पीटकर मार डाला

बलरामपुर। यूपी के बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र में चोरी के उद्देश्य से घर में घुसे तीन चोरों में एक चोर को घर में सो रही महिला ने दबोच लिया और जमकर शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चोर को पीट-पीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। अपने साथी को बचाने के लिए चोरों ने फायरिंग व पथराव किया लेकिन ग्रामीणों के गुस्से के आगे सब बेकार हो गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ग्रामीणों का बयान दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

घर में रात में घुस गए तीन चोर

घर में रात में घुस गए तीन चोर

मामला थाना महाराजगंज तराई के ग्राम लैबुड्ढी मशमूले बनकटवा का है जहां रविवार की देर रात फेरई पुत्र प्यारे (55 वर्ष) के घर में पिछवाड़े के रास्ते 3 चोर दाखिल हो गए और उन्होंने घर में रखें बर्तन, जेवरात व 40 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर भागने का भरपूर प्रयास किया लेकिन चोरों की टोली में शामिल एक चोर अचानक ही भागते समय गिर गया जिससे घर में सो रही जनकदुलारी की नींद टूट गई और उसने चोर को देखते ही दबोच लिया। साथ ही जोर-जोर से हल्ला करने लगी।

ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

शोर सुनकर घर के आस-पास के ग्रामीण भी मौके पर आ गए और उन्होंने पकड़े हुए चोर की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक अपने साथी को बचाने के लिए चोरों ने फायरिंग की और ग्रामीणों पर पत्थर भी फेंके लेकिन ग्रामीणों के गुस्से और जनकदुलारी के हौसले के आगे सब कुछ बेअसर हो गया।

चोर को पिटता देख साथी चोर भागे

चोर को पिटता देख साथी चोर भागे

चोरों को अपने साथी को छोड़कर ही मौके से भागना पड़ा। ग्रामीणों की पिटाई से घायल चोर ने सुबह के वक्त दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वयं कर रहे हैं।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए महाराजगंज तराई थानाध्यक्ष रमाशंकर तिवारी ने बताया शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक, तीन चोर आए थे जिनमें दो फरार हो गए और एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था। मृतक चोर की शिनाख्त लहरी (पथरकट) के रूप में हुई है जो कि ग्राम लोहेपनिया थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र का ही रहने वाला था। ग्रामीणों का बयान दर्ज किया जा रहा है आला अधिकारियों के निर्देश पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+