छात्र क्लास में भूगोल की किताब नहीं लाया तो टीचर ने किया गुप्तांग पर वार
बुलंदशहर। गुरुग्राम की घटना को लोग अभी तक भुला भी नहीं पाए हैं कि उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक स्कूल टीचर ने भूगोल की किताब क्लास में न लाने पर एक छात्र को जमकर पीटा। पीड़ित छात्र का आरोप है कि उसके गुप्तांगों पर भी वार किया गया। छात्र के पिता ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। वहीं, पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर सीओ स्याना को जांच सौप दी गई हैं।

इस दौरान स्कूल के प्रबंधक भी वहां मौजूद थे। पिटाई से छात्र की कमर, टांग एवं गुप्तांग में चोट लग गई, जिससे छात्र की हालत बिगड़ गई। छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। छात्र की पिटाई की जानकारी परिजनों को मिली तो उन्होंने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी।
वहीं, दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधक का कहना हैं कि छात्र के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। किताब न लाने के कारण छात्र को शिक्षक ने डांट दिया था। मार-पिटाई की बात गलत है। पुलिस की जांच में पूर्ण सहयोग किया जाएगा।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसएसपी मुनिराज ने बताया कि मामला संज्ञान में आया हैं। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ स्याना को सौप दी गई हैं। जांच के बाद स्कूल प्रबंधक पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications