यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल करते पकड़ाया छात्र, सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़े प्रबंध किये गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। सचल दल चेकिंग कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में एक हाईस्कूल का छात्र अंग्रेजी की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़ा गया।

उसके पास से नकल की 7 पर्चियां बरामद की गयी। केंद्र व्यवस्थापक ने उसकी उत्तर पुस्तिका और नकल सामग्री कब्जे में लेकर पुलिस को लिखित सूचित करने के बाद उचित कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। चेकिंग के दौरान नकल करते हुए छात्र को सचल दल द्वारा पकड़ने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

सिद्धार्थनगर में छात्र की ताबीज में डिवाइस
यूपी के सिद्धार्थनगर इलाके के डुमरियागंज के स्कूल में एक छात्रा ताबीज में डिवाइस छुपाकर आया था। जब परीक्षा शुरू हुई तो वो झुककर संदिग्ध गतिविधि कर रहा था जिससे निगरानी कर रहे शिक्षक को शक हुआ। उसका ताबीज बड़े आकार का था जिसे खुलवाकर देखा तो उसमें डिवाइस लगा था। इसके बाद प्रिंसिपल ने अफसरों से बात की और जिसके बाद छात्र के खिलाफ कार्रवाई हुई। छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications