बलिया में असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में बी.आर. अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रतिमा टूटने के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने लोगों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए एक नई प्रतिमा स्थापित करा दी है।

A statue of Dr BR Ambedkar vandalised by unidentified

मामला बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदासपुर गांव का है। सरदासपुर गांव में लगी बी.आर अंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार की देर रात अज्ञात उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के बाद गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रसड़ा कोतवाली के थानाध्यक्ष जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि मध्य रात्रि लगभग दो बजे अराजक तत्वों ने डॉ आंबेडकर की प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

A statue of Dr BR Ambedkar vandalised by unidentified

कोतवाल जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए डॉ अंबेडकर की एक नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया है। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+