मदर्स-डे पर काशी में शर्मनाक घटना, बेटे ने चाकू से मां को मार डाला
वाराणसी। यूपी में बनारस के भेलूपुर थाना क्षेत्र के खोजवां इलाके के एक कलयुगी बेटे पर इल्जाम है कि उसने सौतेली मां का कत्ल कर दिया। वहीं परिवार के बाकी सदस्यों की मानें तो आरोपी बेटा शराब के नशे में टल्ली था और उसी बीच जब सौतेली मां से किसी बात पर विवाद हुआ तो उसने गुस्से में आकर अपनी मां के पेट में चाकू से दो बार हमले किये। जब उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया तो रास्ते मे ही मां की मौत हो गयी। वहीं आरोपी बेटा अब पुलिस की गिरफ्त में है।

बनारस के भेलूपुर थाना क्षेत्र में खोजवां इलाके के महफूज नगर, जीवधिपुर का है जहां 50 वर्षीया सुलेमा खातून अपने शौहर अब्दुल अलीम के साथ रहती थी जो उसकी दूसरी बीवी थी। इस मामले में पहली बीबी से अकरम शम्सी और हसीन, दो बेटे थे जबकि मृतका सुलेमा से मोहम्मद कलीम और वसीमा खातून बेटी हुई थी। सुलेमा के सौतेली मां होने के कारण ही अक्सर घर में विवाद होता था। इसी विवाद में शर्मनाक घटना को अंजाम देने के बाद भेलूपुर पुलिस ने आरोपी बेटे हसीन को गिरफ्तार कर मीडिया के सामने पेश किया।

हसीन ने बताया कि हमारे वालिद ने मकान को तीन हिस्सों में बांट दिया जिसमें सभी बेटों को हिस्सा दिया। इस बात पर सौतेली मां विवाद करती थी कि मेरे नाम मकान क्यों नही किया। उसने बताया कि मैं बाहर से आया तो शनिवार को सौतेली मां ने मुझसे झगड़ा करना शुरू किया तो पास में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से मैंने गुस्से में दो वार कर दिया और उसकी मौत हो गयी।
इस मामले पर भेलूपुर से एसएचओ अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि हसीन और मृतका सुलेमा में सम्प्पति को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था और इसी बीच बहन के लव मैरिज करने पर वो और नाराज हो गया। कहासुनी हुई तो उसने गुस्से में अपनी सौतेली मां सुलेमा खातून की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications