यूपी: रिक्शा चालक ने युवती के साथ की छेड़छाड़, गुस्साई भीड़ ने जमकर पीटा, देखें वीडियो
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी के ईशन नदी तिराहा के पास रिक्शा चालक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती की चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।

रविवार दोपहर शहर के रोडवेज बस स्टैंड से एक युवती ईशन नदी पुल तक जाने के लिए एक रिक्शा में बैठी थी। रिक्शा चालक ने ईशन नदी पुल के पास युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। युवती की चीख पुकार सुनकर वहां भीड़ लग गई।
रिक्शा चालक की करतूत की जानकारी होते ही लोगों का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगों ने लात घूसों से रिक्शा चालक को जमकर पीटा। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिसकर्मियों ने भीड़ से आरोपी को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि आरोपी रिक्शा चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications