प्राइवेट बस ने बाइक पर सवार चार दोस्तों को रौंदा, दो की मौत

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल-बहजोई मार्ग पर बबैना के पास तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार चार दोस्तों को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राइवेट बस चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन भीड़ ने बस चालक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को हिरासत ले लिया है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

A private bus trample four people,two died on the spot

घटना हयातनगर थाना क्षेत्र में संभल कि है।गांव जयरामनगर निवासी पप्पू (27) पुत्र राकेश फौजी की धनारी कस्बे में बजाज बाइक का शोरूम है। पप्पू अपने शोरूम पर काम करने वाले गांव जयराम ‌नगर निवासी नरेश पुत्र पतर सिंह व सनी पुत्र ऋ‌षिपाल तथा हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी साजिद (25) पुत्र सईद अहमद के साथ बाइक से धनारी नई बाइकें लेने के लिए आ रहा था। चारों लोगों के बीच काफी दोस्ताना था।

A private bus trample four people,two died on the spot

बूधवार कि शाम को गांव बबैना के पास पहुंची तो संभल की ओर से अलीगढ़ जा रही प्राइवेट बस ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू और साजिद की मौके पर मौत हो गई। किसी के सिर पर हेलमेट नहीं था। हादसे के बाद निजी बस के चालक को भीड़ ने पकड़ लिया। भीड़ ने चालक की जमकर पिटाई की। सूचना के बाद हयातनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायल नरेश व सनी को पुलिस ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सुदेश कुमार का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। बस और चालक को कब्जे में ले लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+