दिल्ली की लड़की के साथ यूपी के शाहजहांपुर में हुआ गैंगरेप

यूपी मे रेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ तंमचे के बल पर गैंगरेप किया गया।

शाहजहांपुर। यूपी मे रेप की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला यूपी के शाहजहांपुर का है जहां एक नाबालिग लड़की के साथ तंमचे के बल पर गैंगरेप किया गया। यह लड़की दिल्ली की रहने वाली है जो यहां एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने परिवार के साथ आई थी। घटना के बाद आरोपी लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिश्तेदार ने ही किया रेप

रिश्तेदार ने ही किया रेप

यह घटना जिले के थाना निगोही क्षेत्र की है जहां चार दिन पहले एक शादी थी। उस शादी मे दिल्ली का एक परिवार शामिल होने आया था। परिवार में एक नाबालिग लड़की भी थी। शादी हो जाने के बाद परिवार दिल्ली वापस लौट गया लेकिन नाबालिग अपनी रिश्तेदारी मे ही रूक गई थी। पीड़िता ने बताया कि सोमवार की रात वह घर के बाहर शौच के लिए गई थी। तभी गांव का ही रहने वाला दीपक और उसका एक दोस्त बाईक से उसके पास आए। दीपक उसका दूर का रिश्तेदार भी लगता है।

पीड़िता को जबरन खेत में ले गए

पीड़िता को जबरन खेत में ले गए

दीपक ने लड़की को रुकने को कहा, रिश्तेदार होने के नाते वह रूक गई। उसके बाद दीपक ने तमंचा निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसे जबरन गाड़ी पर बैठाया। दोनों पीड़िता को घर से थोड़ा दूर एक खेत में ले गए। खेत मे ले जाने के बाद पहले दीपक ने तमंचा दिखाकर उसके साथ रेप किया और फिर उसके दोस्त ने रेप किया। घटना के बाद आरोपी लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

पुलिस का क्या है कहना?

पुलिस का क्या है कहना?

पीड़िता ने घर पहुंचकर इस घटना के बारे में सभी को बताया। सुबह होते ही रिश्तेदार, पीड़िता के साथ थाने पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि निगोही थाना क्षेत्र मे नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है जिसका मुकदमा संबंधित थाने मे दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+