VIDEO: पुलिस के सामने नाबालिग किशोर रो-रोकर गुहार करता रहा, मार खाता रहा
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। मुरादाबाद के एसएसपी कार्यालय के सामने पुलिस अभिरक्षा में कुछ नाबालिग बंदी मिलकर दूसरे किशोर को बुरी तरह पीटते रहे। पुलिस की नजरों के सामने नाबालिग बंदी जोर-जोर से मदद के लिए चिल्ला रहा था मगर गाड़ी के अंदर बैठे पुलिसकर्मी चुप्पी साधे बैठे हुए नजर आये। जब पुलिस को कैमरे की भनक लगी तो वो गाड़ी लेकर वहां से निकल गए। वो नाबालिग बंदी जोर-जोर से मदद की गुहार लगाता रहा।

मुरादाबाद कलक्ट्रेट कार्यालय के बाहर किशोर बंदियों को लेकर एक पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें से कुछ देर बाद एक बच्चे के चिल्लाने की आवाजें आनी शुरू हो गई। दरअसल चार-पांच बंदी इसे बुरी तरह से पीट रहे थे। पीड़ित किशोर रो-रोकर गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों से बचाने की गुहार लगा रहा था।

शोर की आवाज सुनकर कुछ मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुँच गए। कैमरा देखते ही मौजूद पुलिस कर्मियों में भी भगदड़ सी मच गई और मौके जब भागना ही मुनासिव समझा लेकिन इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह जरूर लगा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications