वो इंतजार करती रही कि पति सुधर जाएगा, 8 साल बाद बीवी-बेटी को मार डाला

बरेली। यूपी के बरेली में एक युवक ने शराब के लिए अपनी पत्नी और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पत्नी को मारकर फाँसी के फंदे पर लटका दिया। उसके बाद 7 साल की बेटी को ज़हर देकर मार डाला।

शराब का लती था पति

शराब का लती था पति

बारादरी थाना क्षेत्र के काकरटोला में प्रीति के शादी 8 साल पहले हुई थी लेकिन शादी के बाद पता चला कि पति शराब का आदी है और शराब के लिए वो किसी भी हद तक गिर जाता था। जो भी कमाता था वो शराब में उड़ा देता था और फिर पत्नी को मारता पीटता था।

पति के सुधरने का पत्नी करती रही इंतजार

पति के सुधरने का पत्नी करती रही इंतजार

पत्नी से शराब के लिए रुपये मांगता था। पत्नी से अपने मायके से रुपये लाने को कहता था। उसके पति ने प्रीति का जीवन नर्क से भी बदतर बना दिया था। प्रीति ने सोचा कि शायद उसका पति सुधर जाएगा। जब बेटी हुई तो प्रीति ने सोचा कि अब बेटी हो गई है तो शायद उसका पति सुधर जाए।

इलाज के दौरान हुई बेटी की मौत

इलाज के दौरान हुई बेटी की मौत

पति के सुधरने के इंतजार में 8 साल कट गए लेकिन पति नही सुधरा और 4 अक्टूबर की रात उसने अपनी पत्नी को मार डाला। जब इतने से भी दिल नहीं भरा तो उसने अपनी 7 साल की मासूम बच्ची तमन्या को ज़हर दे दिया जिसकी अस्पताल में आज इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रीति के मायके वालो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके से ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया​।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+