यूपी: गृहकलेश से तंग आकर इस शख्स ने की पत्नी और बेटी की हत्या, बाद में खुद भी लगाई फांसी
मेरठ। यूपी के मेरठ में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक ही परिवार के तीन लोग मौत की नींद सो गए। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डने में रहने वाले एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी व बेटी को जहर देकर मार डला फिर खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। बता दें कि इश्तियाक नाम का यह शख्स पेशे से ड्राइवर है जो नशे का आदी हो चुका है। इस घटना के पीछे की मुख्य वजह गृह कलेश को बताई जा रही है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों की मानें तो देर रात इश्तियाक और उसकी पत्नी सायरा के बीच झगड़ा हुआ और फिर उसने पत्नी सायरा और बेटी अनम को जहर दे दिया। कुछ दिन पूर्व इश्तियाक के एक बेटे की भी मौत हो गई थी, साथ ही उस पर एक मुकदमा भी चल रहा था। इन सब से वो डिप्रेशन में चला गया था। इश्तियाक द्वारा जहर देने के बाद जब बेटी और पत्नी घर में ही तड़प-तड़प कर मौत की नींद सो गए तो इश्तियाक ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों की माने तो पिछले काफी समय से इश्तियाक की आदतों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा रहता था। शायद यही झगड़ा इश्तियाक को नागवार गुजरा और उसने अपने परिवार को मौत की नींद सुलाने का कदम उठा लिया। इस घटना में इश्तियाक का एक छोटा बेटा बच गया क्योंकि वह घटना के वक्त अपने दादा के घर पर था।

इस घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने घर को सील कर के शव को कब्जे में ले लिया है। आला अधिकारी भी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच गए। वहीं फॉरेंसिक टीम को भी पुलिस ने बुला लिया ताकि घटना के हर पहलू पर जांच की जा सके। उधर अधिकारियों की मानें तो तीनों की मौत की मुख्य वजह अभी तक ग्रह कलेश नजर आ रही है। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसकी जांच की जा रही है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications