देवर को साली से हुआ प्यार, गोली मारकर दोनों ने खत्म की जिंदगी
यूपी के कानपुर में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को शादी से इंकार करने पर गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों के बीच देवर और साली का रिश्ता था।
कानपुर। एक सिरफिरे आशिक ने इस बात पर प्रेमिका को गोली मार दी क्योंकि उसने शादी करने से इंकार कर दिया था इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। प्रेमी युगल की सुसाइड से कोहराम मच गया लड़की के परिजन दोनों शवों को देख कर चीख पड़े। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फारेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरिक्षण किया।

देवर होने की वजह से आता रहता था घर
सजेती थाना क्षेत्र के अजौरी गाँव में रहने वाले श्रीपाल कोरी खेती किसानी का काम करते है। परिवार में दो बेटे अरविन्द्र (25) ,रविन्द्र (18) और चार बेटिया गुड्डी ,रजनी ,रश्मि और रीता (22) के साथ रहते है। मृतका रीता बहनों में सबसे छोटी थी। रीता से बड़ी तीनो बहनों की शादी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक रीता की बड़ी बहन के देवर छोटू उर्फ रिसम्भर से रीता के बीते तीन साल से प्रेम सम्बन्ध थे। गुड्डी का देवर होने की वजह से छोटू का घर पर आना जाना था। रीता का प्रेमी छोटू (23) नौबस्ता के मछरिया का रहने वाला है इसके पिता विसंभर प्राइवेट नौकरी करते है। छोटू प्राइवेट नौकरी करता था, उसकी रीता से अक्सर मोबाइल पर बात होती रहती थी। दोनों के प्रेम सम्बन्ध की जानकारी दोनों ही परिवारों को थी।

दोनों बेटियों की एक घर में नही चाहते थे शादी
छोटू रीता से शादी करना चाहता था लेकिन इस रीता के परिजन इस सम्बन्ध के लिए राजी नही थे। ग्रामीणों के मुताबिक छोटू शादी के लिए रीता पर दबाव बना रहा था, मैं दोनों बेटियों की एक ही घर में शादी करने के लिए तैयार नही था। इसके साथ ही छोटू कुछ सनकी टाइप का था उसे बात-बात पर गुस्सा आता था। उसकी इन्ही हरकतों की वजह से हमारे यहाँ उसे कोई पसंद नही करता था। बड़ी बेटी का देवर था इसकी वजह से उसका घर पर आना जाना था। रीता उससे बात करती थी लकिन वह शादी के लिए तैयार नही थी। दोपहर के वक्त हमने देखा कि छोटू आया है। लेकिन पांच मिनट बाद ही फायर की आवाज आई और इसके बाद और रीता की एक चीख सुनाई पड़ी, इसके बाद दूसरा फायर हुआ। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया घटना की सूचना पर रीता के पिता और मां भी पहुंच गए।
पुलिस ने क्या कहा
सीओ घाटमपुर अजय कुमार के मुताबिक एक युवक ने लड़की को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली है। शुआती जांच में पता चला है कि दोनों में प्रेम सम्बन्ध थे, फारेंसिक टीम घटना स्थल का निरिक्षण कर रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो उसी आधार पर कार्यवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications