युवक ने पत्नी समेत ससुरालियों पर दर्ज कराया केस, भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत का मनाया था जश्न
लखनऊ, नवंबर 06। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ हुई पाकिस्तान की जीत को लेकर देश में काफी जगहों पर जश्न मना था। देश के अलग-अलग राज्यों से ऐसी खबरें आई थीं कि पाकिस्तान की जीत की खुशी में पटाखे तक फोड़े गए। हालांकि ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की, लेकिन इस बीच उत्तर प्रदेश के रामपुर से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रामपुर के गंज कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया है। युवक का आरोप है कि टीम इंडिया की हार के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने जश्न मनाया था और वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था।

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी पत्नि समेत सास-ससुर और अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने भी युवक की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि जिस युवक ने ये केस दर्ज कराया है, उसकी पत्नी शादी के बाद से ही अपने मायके में रहती है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और बाद तलाक तक पहुंच गई। पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करा दिया था। अब युवक ने बदले की भावना से पत्नी समेत ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है।
देश के कई राज्यों में मना था पाकिस्तान की जीत का जश्न!
आपको बता दें कि 24 अक्टूबर को टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद देश के अलग-अलग हिस्सों से जश्न की खबरें सामने आई थीं। आगरा के एक कॉलेज में कश्मीरी 3-4 कश्मीरी छात्रों को इसके लिए गिरफ्तार भी किया गया था। जम्मू के सांबा जिले में भी 6 लोगों को हिरासत में लिया गया था। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती इन लोगों के समर्थन में आई थीं और उन्हें छोड़ने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications