यूपी: महिला सिपाही के साथ एसएसपी के फॉलोअर ने छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, केस दर्ज

बरेली। यूपी के बरेली में महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला पुलिस ने एसएसपी के साथ रहने वाले कर्मचारी(फॉलोअर) पर मारपीट व पीड़िता के कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत महिला पुलिस ने एसएसपी से की है। महिला ने बताया कि आरोपी आए दिन महिला के साथ छेड़खानी किया करता था। एसएसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यूपी: महिला सिपाही के साथ एसएसपी के फॉलोअर ने छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, केस दर्ज

यह सिपाही महिला पुलिस लाइन में बने घर में रहती है। उसके नीचे वाले रूम में एसएसपी के साथ रहने वाला फॉलोअर रिंकू नाम का शख्स रहता है। रिंकू आए दिन महिला सिपाही के साथ अभद्रता करता रहता है। हद तो तब हो गई जब रिंकू ने महिला सिपाही को अपशब्द कहे, उसके साथ छेड़खानी की और उसके कपडे तक फाड़ दिए। जिसके बाद महिला सिपाही ने एसएसपी से शिकायत की और एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

यूपी: महिला सिपाही के साथ एसएसपी के फॉलोअर ने छेड़छाड़ कर फाड़े कपड़े, केस दर्ज

इस मामले में एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह ने बताया की एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बड़ी बात ये है कि अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अधिकारी अभी भी जांच की बात कह रहे है। उन्होंने बताया की इस मामले में आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506, 354 और दलित उत्पीड़न में एफआईआर दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+