इलाहाबाद: बीच सड़क पर उतरा फेसबुक पर आशिकी करने वाले युवक का भूत

अप्रत्याशित ढंग से युवक ने बीच सड़क पर ही शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका रोने-चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग दौड़ पड़े और बिना देर किए युवक पर हाथ साफ करने लगे।

इलाहाबाद। फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और धोखे की खबरे आपने खूब पढ़ी होंगी लेकिन हम आपके लिए एक और दिलचस्प खबर लेकर आए हैं जब फेसबुक फ्रेंड के एक तरफा प्यार के नशे को लात-घूंसे से उतारा गया। ये वाक्या न्याय की नगरी इलाहाबाद में हुआ। जहां फेसबुक फ्रेंड ने शिक्षिका का बीच सड़क पर हाथ पकड़ लिया और फिर शिक्षिका के शोर मचाते ही हाथ साफ करने की होड़ मच गई। जो जिधर से भी पहुंच रहा था, घटना स्थल पर रुकता और बॉक्सिंग पंच समझ कर मनचले युवक को दो-चार लगा ही देता। गनीमत यही कि समय रहते पुलिस पहुंच गई और मनचले आशिक की जान बच गई। फिलहाल थाने में भी खातिरदारी करते हुए युवक के विरुद्ध छेड़खानी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर युवक की आशिकी का भूत उतारा गया।

बीच सड़क पकड़ा था लड़की का हाथ

शहर के शिवकुटी इलाके में एक वकील की बेटी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। हाल ही में उसकी शादी होने वाली है। शिक्षिका स्कूल जा रही थी तो एक युवक उसका पीछा करने लगा। अप्रत्याशित ढंग से युवक ने बीच सड़क पर ही शिक्षिका का हाथ पकड़ लिया। शिक्षिका रोने-चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग दौड़ पड़े और बिना देर किए युवक पर हाथ साफ करने लगे। अधमरी अवस्था में युवक को पुलिस थाने ले गई।

आरोपी 5 साल पहले था लड़की का पड़ोसी

युवक का नाम दीपक जोशी है और मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। पांच साल पहले वो शिक्षिका के पड़ोस में ही किरायेदार था। हालांकि तब शिक्षिका को नौकरी नहीं मिली थी। फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हो गई और कुछ समय बाद शिक्षिका ने उसे अनफ्रेंड कर दिया लेकिन दीपक का एक तरफा प्यार परवान चढ़ता रहा। दो साल पहले बतौर शिक्षिका नौकरी मिलने की सूचना पर दीपक जबरन नजदीकी बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। एक सप्ताह पहले शिक्षिका की अप्रैल में शादी होने की खबर पाकर वो दिल्ली से इलाहाबाद आ गया और शिक्षिका से मिलने की कोशिश में हाथ पकड़ बैठा और फिर पब्लिक ने उसे मारपीट कर थाने पहुंचा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+