यूपी: प्रेम में धोखा मिलने से नाराज नाबालिग ने किया आत्मदाह, इलाज के दौरान हुई मौत

औरैया। यूपी के औरैया जिले से प्रेम-प्रसंग में धोखेबाजी का मामला सामने आया है। एक युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर उससे प्यार का नाटक कर लड़की का शारीरिक शोषण किया। परिजनों ने जब युवक और युवती को एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो युवक ने परिजनों को लड़की से शादी करने का झांसा दिया और वहां से बच निकला। अगले दिन युवक ने भरी पंचायत में लड़की व उसके परिवार को अपमानित किया। इस घटना से आहत युवती ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया और आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई।

यूपी: प्रेम में धोखा मिलने से नाराज नाबालिग ने किया आत्मदाह, इलाज के दौरान हुई मौत

औरैया जनपद में एक ऐसी घटना हुई है, जिससे इंसानियत भी शर्मशार हो जाए। लव सेक्स और धोखा इन सबके चक्कर में पड़ कर ना सिर्फ नाबालिग युवती बल्कि उसके पूरे परिवार को पंचायत में अपमानित होना पड़ा है। पंचायत में युवती को उसके प्रेमी द्वारा धोखे का सामना भी करना पड़ा है। इतना सब होने के बाद दुखी युवती ने खुद को खत्म करने के इरादे से खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा लिया। इस घटना में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई है।

यूपी: प्रेम में धोखा मिलने से नाराज नाबालिग ने किया आत्मदाह, इलाज के दौरान हुई मौत

इस प्रेम-प्रसंग में युवक-युवती को खुशहाल जीवन और शादी का सपना दिखाकर उसकी अस्मत के साथ लगातार खेलता रहा। 1 नवंबर की रात परिजनों ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद युवक ने नाबालिग से शादी करने का परिजनों से वादा किया, जिसके बाद परिजनों ने उसे वहां से जाने दिया। अगले दिन आरोपी प्रेमी ने पंचायत बुलवाई और शादी की बात से इनकार कर दिया। धोखेबाजी की शिकार युवती यह सब झेल नहीं पाई और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क आत्मदाह कर लिया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके बाद परिजनों ने थाना पुलिस पर आरोप लगाया कि वे आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ परिजनों ने कहा कि मामला ज्यादा ना बढ़े इसलिए युवती के शव को जलाने की बात कही गई। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि, मुकदमा दर्ज है और जांच की जा रही है जरूरत पड़ने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+