यूपी: पालतू कुत्ते की वजह से चौथी मंजिल से गिरकर बच्चे की हुई मौत, कुत्ते के मालिक को जाना होगा जेल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में कुत्ता पालना एक शख्स को बहुत भारी पड़ने वाला है। कुत्ते के मालिक को अब जेल भी जाना पड़ सकता है। दरअसल रिश्तेदारी मे आए सात साल के बच्चे पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से बचने के लिए बच्चा भागा तो वो चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। आनन-फानन में घबराए लोगों ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक बच्चे के पिता की तहरीर के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया गया है साथ ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

यूपी: पालतू कुत्ते की वजह से चौथी मंजिल से गिरकर बच्चे की हुई मौत, कुत्ते के मालिक को जाना होगा जेल

दरअसल घटना चौक कोतवाली के काशीराम कालोनी की है। यहां सात साल का बच्चा मोबिन अपने रिश्तेदार के घर दावत मे आया था। बच्चा चौथी मंजिल पर अपने रिश्तेदारों के घर में था। तीसरी मंजिल पर रहने वाले अश्वनी कुमार ने एक कुत्ता पाला था जो चौथी मंजिल की छत पर बंधा हुआ था। बच्चा भी खेलता हुआ वहां पर पहुंच गया। बच्चे को देख कुत्ते ने उसपर हमला कर दिया। जिससे बच्चा चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। इसके बाद बच्चे को फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां सिर में गंभीर चोट लग जाने की वजह से इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इधर बच्चे के परिजनों ने कुत्ते के मालिक अश्वनी कुमार के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यूपी: पालतू कुत्ते की वजह से चौथी मंजिल से गिरकर बच्चे की हुई मौत, कुत्ते के मालिक को जाना होगा जेल

एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे पर कुत्ते ने हमला किया था। जिससे बच्चा चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+