यूपी: एसपी सुरेंद्र की मौत के रहस्य का होगा पर्दाफाश, एक नहीं तीन टीम करेंगी जांच
कानपुर।
आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास आत्महत्या मामले में परिजनों द्वारा ससुरालवालों व सुरेंद्र की पत्नी डॉ. रवीना पर लगातार आरोप लगाए जाने के बाद जांच और तेज कर दी गई है। एसपी पश्चिन संजीव सुमन के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई गई हैं। जो लखनऊ जाकर उनके परिजनों से पूछताछ करेंगी। ये तीनों टीमें अलग-अलग हिस्सों में काम करेंगी। बता दें कि आईपीएस सुरेंद्र ने सितंबर माह में जहर खाकर आत्महत्या कर ली था। जिसके बाद ससुराल पक्ष व सुरेंद्र के परिजन एक दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं तथा अपनी सफाई दे रहे हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
ये टीमें इस तरह करेंगी जांच
तीन टीमों में पहली टीम लखनऊ जाकर सुरेंद्र के परिजनों से पूछताछ करेगी। दूसरी टीम सहारनपुर में व तीसरी टीम दिल्ली में रह रहे आईपीएस के दोस्तों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाएगी। टीम को उम्मीद है कि शायद सुरेंद्र ने अपनी परेशानी के बारे में किसी से जिक्र किया हो।

महिला मित्र खोलेगी मौत का राज
आईपीएस सुरेंद्र के सुसाइड नोट में उन्होंने एक महिला मित्र का जिक्र किया है ऐसा जांच टीम का कहना है। पुलिस को उम्मीद है कि सुरेंद्र की इस महिला मित्र से काफी सारी जानकारियां उनके हाथ लग सकती है व इस केस को सुलझाने में महिला एक महत्वपूर्ण कड़ी है। वहीं एक ओर बीते दिनों डॉ. रवीना के पिता ने यह कहा था कि सुरेंद्र ने अपनी सुसाइड नोट में यह कहा था कि रवीना मेरे मौत कि जिम्मेदार नहीं है।

आरोप प्रत्यारोप का दौर लगा रहा
एसपी सुरेंद्र की आत्महत्या के बाद उनके भाई रविंद्र ने डॉ. रवीना और उनके परिजनों पर आरोप लगाते हुए एसपी तथा डीजीपी से जांच कराने की मांग की थी। 24 सितंबर को रवीना के माता-पिता ने एक प्रेसवार्ता कर बेहद चौकाने वाले खुलासे किए। जिसमे उन्होंने सुरेंद्र के परिजनों पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से ये सब हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications