बीवी-बच्चों को जुए में हार गया पति, जीतने वाला सबको लेने आया, पढ़िए फिर क्या हुआ?

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक पति अपनी पत्नी और दो बच्चों को जुए में हार गया। जीतने वाला युवक उसके घर आया और महिला व दोनों बच्चों से साथ चलने के लिए कहा। महिला ने इस बात का विरोध किया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपियों के डर से दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। समझौते के तहत महिला ने अपना एक बच्चा जीतने वाले युवक को दे दिया, जिसे लेकर आरोपी अलीगढ़ चला गया। इसके बाद महिला ने अपने पति को भी तलाक दे दिया।

A husband lost his wife and children in gambling in Bulandshahr

ये है मामला
मामला बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के धमैड़ा गांव का है। महिला ने बताया कि उसकी शादी भूड़ निवासी मोहसिन के साथ 2012 में हुई थी। शादी के बाद मोहसिन दिल्ली चला गया। निकाह के बाद उसने दो बेटे को जन्म दिया। महिला ने बताया कि उसका पति जुआरी है। पीड़ित महिला ने बताया कि मोहसिन दिल्ली व इमरान अलीगढ़ से बुलंदशहर आकर जुआ खेलते थे। आरोप है कि सितंबर 2015 में उसका पति जुए में अपनी बीवी और दोनों बच्चों को हार गया। इसके बाद जुए में जीतने वाला व्यक्ति इमरान तीन साथियों के साथ उसके घर पहुंच गया। वह महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगा, जिसपर महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुंचे।

एक बेटे को ले गया जीतने वाला
लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया। समझौते के तहत महिला को जीतने वाले जुआरी इमरान को अपना एक बच्चा देना पड़ा। इमरान एक बच्चा साथ लेकर अलीगढ़ चला गया। उसके बाद महिला ने मोहसिन को तलाक दे दिया और चन्दौस के एक युवक से निकाह कर लिया।

कोर्ट के आदेश के दर्ज हुई रिपोर्ट
महिला ने बताया कि अपने को वापिस लेने के लिए कई बारे थाने और अधिकारियों के यहां शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पूर्व पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर कोतवाल धंजयमिश्र ने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेगे उसके तहत कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+