प्रधानी का चुनाव लड़ चुकी बीवी की हत्या कर पति ने की खुदकुशी

रायबरेली। यूपी में रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आपसी रिश्ते को शक के तौर पर देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। पति ने पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर डाला। पत्नी को घायल अवस्था में देखकर पति ने अपना आपा खो दिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

A husband killed his wife who cotested Pradhani election in Raebareli

इलाज के दौरान पत्नी ने तोड़ा दम
आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दंपति की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर क्षेत्र में फैलते ही सनसनी फैल गई।

A husband killed his wife who cotested Pradhani election in Raebareli

पति खुद फांसी पर लटका
कोतवाली क्षेत्र के किशनदासपुर गांव निवासी देशराज (35 वर्ष) ने किसी बात को लेकर अपनी पत्नी किरण (30 वर्ष) को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर डाला। मारपीट में पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पत्नी को लहुलुहान देखकर पति ने अपना आपा खो दिया। पति देशराज ने कमरे के अंदर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार महिला के सिर पर गंभीर चोट थी।

छोटे भाई पुलिस को दी तहरीर
मृतक के छोटे भाई राजदेव की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृत दंपति की तीन पुत्रियां है। माता-पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पूरा गांव शोक में डूब गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+