दुल्हन तकती रह गई राह, पहली बीवी के डर से शादी से ठीक पहले दूल्हा लापता

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर में एक दुल्हन अपने हाथों में रची महंदी को देखकर दूल्हे के आने का इंतजार करती रह गई। दूल्हा निकाह से ठीक एक घंटा पहले लापता हो गया। दूल्हा कहां गया, इसका कुछ पता नहीं चल सका है लेकिन इतना बताया जाता है कि वह पुणे में रहने वाली अपनी पहली पत्नी के सहारनपुर आ जाने के कारण घर से लापता हो गया।

A groom untraced just before marriage in Saharanpur

थाना मंडी क्षेत्र के पक्का बाग में हौजरी कारोबारी माजिद शम्सी का आवास है, जो हिरन मारान में कपड़े का बड़ा कारोबार करते हैं। उनका पुत्र अशरफ पुणे इंजीनियर है और पुणे में रहता है। परिजनों द्वारा अशरफ का निकाह यहां रहने वाली एक युवती से तय किया गया था, जिस कारण कई दिनों से अशरफ सहारनपुर आया हुआ था। शनिवार की सुबह अशरफ की बारात जानी थी, लेकिन बारात जाने से ठीक एक घंटा पहले ही अरशफ गायब हो गया।

जब परिजनों ने पड़ताल की तो बताया गया कि अशरफ कुछ लोगों को यह कहकर घर से निकला था कि वह नमाज अदा करने के लिए जा रहा है तो कुछ लोगों को यह कहकर निकला कि वह रेलवे स्टेशन पर अपने मित्रों को लेने जा रहा है, जो बाहर से आए हैं। सुबह को घर से निकला अशरफ देर शाम तक भी अपने घर नहीं लौट सका है जिससे परिजन बेहद परेशान नजर आ रहे हैं। उधर उसकी दुल्हन भी हाथों पर मेहंदी रचाए अपने पिया का इंतजार करती रह गई।

परिजनों के मुताबिक, अशरफ घर से नमाज पढ़ने जाने को कह कर निकला था मगर फिर नहीं लौटा। जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो परिजनों को उसके दिल्ली रोड पर देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद परिजनों ने सभी जगह खाक छानी, मगर उसका कुछ पता नहीं लग सका। घबराए परिजन थाना मंडी पहुंचे और पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल के साथ-साथ दूल्हे की भी तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+