शराबी फूफा बना गुंडा तो 12 साल की बच्ची ने पुलिस बुलाकर किए होश ठिकाने

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में एक बालिका कोतवाली पहुंच गई। कोतवाल फरियाद सुन रहे थे। तभी उनकी नजर बच्ची पर पड़ी। उन्होंने उसको बुलाया और कोतवाली आने का कारण पूछा जिसके बाद बच्ची ने रोते हुए कहा कि अंकल मेरे घर में एक गुंडा आ गया है, वो बहुत मारपीट करता है और गालियां भी देता है। क्या आप उस गुंडे को घर चलकर पकड़ लेंगे। 12 साल की यह बच्ची परेशान होने पर सीधे थाने पहुंच गई।

 A girl went to police station agaist her drunk relative in Shahjahanpur

दरअसल चौक कोतवाली के इंस्पेक्टर अशोक पाल कोतवाली के ऑफिस मे बैठकर फरियाद सुन रहे थे। तभी उनकी नजर एक बालिका पर पड़ी। इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बालिका को ऑफिस में बुलाया और उससे कोतवाली आने का कारण पूछा। इतने में बालिका रोने लगी। इंस्पेक्टर ने पहले तो बालिका को चुप कराया, उसके बाद उससे परेशानी के बारे पूछा तब बालिका ने बताया कि उसके घर मे एक गुंडा शराब पीकर आ जाता है। उसके बाद वह गाली-गलौज और मारपीट भी करता है। क्या आप उसको घर चलकर पकड़ लेंगे। लेकिन मेरे बारे मे उस गुंडे को न बताना। बालिका ने कहा कि सब कहते हैं पुलिस के पास इस गुंडे की शिकायत करो तो इसके होश ठिकाने आ जाएंगे। फिलहाल इंस्पेक्टर ने एक दरोगा को फौरन बच्ची के घर भेजा तो वहां गुंडा नहीं था पर बच्ची का फूफा शराब के नशे मे गाली-गलौज कर रहा था।

 A girl went to police station agaist her drunk relative in Shahjahanpur

दरोगा जी गाली-गलौज कर रहे बच्ची के फूफा को पकड़कर थाने लाए उसके बाद उसकी जमकर क्लास लगाई और आगे से चेतावनी भी दी अगर अब बच्ची के घर में गाली-गलौज की या फिर मारपीट की तो सीधे जेल भेज दिया जाएगा। इस कार्रवाई से बच्ची काफी खुश हो गई और अपने घर चली गई। आज देश मे इसी बच्ची की तरह ही सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+