यूपी: बेड़ियों में जकड़ी मिली छात्रा, रोज गंदी हरकत करते थे वहशी
इलाहाबाद में एक लड़की जंजीरों में जकड़ी मिली है। वह किसी तरह से अपहर्ताओं को चंगुल से निकल भागी। रोज वहशी आकर उससे गंदी हरकत करते थे।
इलाहाबाद। नौवीं कक्षा की छात्रा को बेड़ियों में जकड़ कर एक कमरे में कैद किया गया था। महीनों से भूखी प्यासी वह मानव तस्कर गिरोह के चंगुल में फंसी रही। रात में उसके खरीदार आये तो मौका पाकर वह बच निकली। एक गांव में दाखिल होने पर जब ग्रामीणों की नजर छात्रा पर पड़ी तो सब भौंचक रह गये। उसके पैर लोहे की जंजीर में ताले से जकड़े थे। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वह भी चौंक गयी। छात्रा के पैरों से बेडियां कटवाई गयी तो बदहवास छात्रा ने यातना की दास्ता सुनाई। मामला प्रतापगढ के कुण्डा इलाके का है। यहां के ताजपुर परियावां गांव में रात करीब दस बजे एक लड़की बदहावास हालत में बेड़ियां से जकड़ी मिली है।

महीने भर से थी कैद
बेड़ियां कटने के बाद भी छात्रा डरी-सहमी रोती रही। वह अपनी ओर किसी को आते देख तेज से रोने लगती है और न मारने व छोड़ देने की मिन्नत करती है। पुलिस द्वारा खाना खिलाने के बाद उसने अपना नाम लाडो और पिता का नाम स्व. राकेश कुमार यादव बताया है। लेकिन अपने घर के बारे में कुछ नहीं बता सकी। हालांकि उसने यह जरूर बताया कि वह कुंडा स्थित रानी गिरिजा देवी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। बीते एक महीने से एक महिला ने उसे कमरे में कैद किया था। पुलिस ने थाने में लोहार बुलाकर बेड़ियां कटवा दी है। पुलिस अब छात्रा के स्कूल गयी है। जहां से उसकी डिटेल तलाशी जायेगी।
नोंचते थे आने वाले लोग
छात्रा ने बताया कि महिला ने उसे मदद करने के बहाने कमरे में बुलाया और फिर कुछ पीने को दिया। जब उसे होश आये तो वह बेड़ियों से जकड़ी थी। कई दिनों से कुछ आदमी कमरे में आते और मेरे शरीर को अजीब तरीके छूते और हंसते। छात्रा ने बताया कि उसे बेचने की तैयारी की गई थी। हर रोज कोई न कोई आता और उसे अपने हाथों से ऐसे छूता और नोंचता जैसे वह कोई इंसान न हो।
कैद करने वाली महिला हर दिन उसे पीटती और खाने के लिये पूरे दिन सिर्फ एक रोटी देती। वह भूख से चिल्लाने का प्रयास करती। लेकिन मुंह में कपड़ा ठूस कर बांध दिया जाता। रात में भी तीन लोग आये और भूल से कमरा खुला छोड़कर बाहर चले गये। मौका पाकर मैं भाग निकली। फिलहाल पुलिस परिजनों के मिलने के बाद छात्रा को मेडिकल चेकअप के लिये भी भेजेगी।












Click it and Unblock the Notifications